Site icon Yashbharat.com

ब्राम्हण बेटियों पर अवार्डी आइएएस अधिकारी संतोष वर्मा का बयान निंदनीय, राज्य सरकार कठोर कार्रवाई करे=राजा जगवानी

IMG 20251128 WA0024 1

कटनी(YASHBHARAT.COM)।वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं जिला कांग्रेस कमेटी(शहर) के पूर्व कार्यवाहक अध्यक्ष राजा जगवानी ने भी ब्राम्हण समाज की बेटियों के संबंध में अवार्डी आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा के द्वारा दिए गए बयान की निंदा की है। बयान पर तीखी प्रतिक्रिया व्यक्त करते हुए श्री जगवानी ने कहा है कि महिलाओं और बेटियों का सम्मान करना और उनके सम्मान का ध्यान रखना भारत के हर नागरिक का कर्तव्य है। एक उच्च पद पर आसीन व्यक्ति ही अगर गलत शब्दों का इस्तेमाल करें महिला सशक्तिकरण के लिए इससे बड़े दुर्भाग्य और कोई बात नहीं हो सकती है। सामाजिक स्तर पर हर समाज वर्ग के व्यक्ति विशेष को अपने शब्दों पर ध्यान देने की आवश्यकता है। ब्राह्मण समाज की नारी शक्ति के लिए गलत शब्दों का इस्तेमाल करने की मैं घोर निंदा करता हूं और शासन से आग्रह करता हूं इस तरह की दोबारा पुनरावृत्ति ना हो। राज्य सरकार इस पर कठोर कदम उठाए।

Exit mobile version