Site icon Yashbharat.com

स्लिमनाबाद समीप हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत

IMG 20261028 WA0027

स्लिमनाबाद समीप हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौ

 

कटनी। स्लीमनाबाद थाना क्षेत्र अंतर्गत नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन की टक्कर से ऑटो चालक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। मृतक के शव का जिला अस्पताल में पोस्टमार्टम कराया गया।

प्राप्त जानकारी के अनुसार रामफल यादव (35), पिता रामलाल यादव, निवासी पोंसरा, थाना कोतवाली, ऑटो चलाकर जीवनयापन करता था। वह किसी काम से स्लीमनाबाद गया हुआ था। इसी दौरान नेशनल हाईवे पर अज्ञात वाहन ने उसके ऑटो को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर चोटें आने के कारण उसकी मौत हो गई। घटना के बाद स्लीमनाबाद पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेजा। पुलिस अज्ञात वाहन का पता लगाने में जुटी है। हादसे के कारणों की भी जांच की जा रही है।

Exit mobile version