Saturday, May 2, 2026
Latest

Aurangabad Train Accident: ठेकेदार ने मौत से पहले वसूली थी रोटी की कीमत, जानें पूरा मामला

भोपाल। महाराष्ट्र के जालना स्थित स्टील फैक्ट्री के ठेकेदार ने मध्य प्रदेश के उमरिया के मजदूरों की औरंगाबाद में ट्रेन हादसे में मौत से पहले उनसे उस रोटी की कीमत तक वसूल ली थी, जो उसने उन्हें कुछ दिनों तक खिलाई थी। यह आरोप रेल हादसे में जान गंवाने वाले मजदूर नेमशाह की पत्नी देववती ने लगाया है। गौरतलब है कि औरंगाबाद में रेल की पटरी पर सो रहे मध्य प्रदेश के 16 मजदूरों की मालगाड़ी के गुजर जाने से मौत हो गई थी। वह महाराष्ट्र से मध्य प्रदेश स्थित अपने-अपने घर पैदल ही आ रहे थे। थक जाने पर पटरियों पर ही सो गए थे।

खाने के लिए भी उनके पास कुछ नहीं था

देववती ने बताया कि लॉकडाउन के दौरान उसके पति के पास पैसे नहीं बचे थे। खाने के लिए भी उनके पास कुछ नहीं था। इस दौरान ठेकेदार ने नेमशाह को खाना खिलाया। जब नेमशाह ने वापस जाने के लिए कहा तो ठेकेदार ने उस पर दबाव डाला कि पहले वह उसके खाने के पैसे चुका दे, तब वह उसे जाने देगा। आरोप है कि बाकी मजदूरों से भी ठेकेदार ने रुपये वसूले हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम