Site icon Yashbharat.com

जिस्मफरोशी में धकेलने की कोशिश! महिला ने पति-पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, जांच शुरू

Screenshot 20250611 105933 Chrome

जिस्मफरोशी में धकेलने की कोशिश! महिला ने पति-पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, जांच शुरू। प्रदेश के जबलपुर से एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है। यहां एसपी ऑफिस पहुंची एक युवती ने सनसनी खेज आरोप लगाते हुए कहा कि, कुछ लोग उससे जबरदस्ती जिस्मफरोशी करवाना चाहते है।

जिस्मफरोशी में धकेलने की कोशिश! महिला ने पति-पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, जांच शुरू
बुर्के में पुलिस अधिकारी के पास पहुंच युवती ने अपनी आपबीती सुनाई। जबलपुर के अधारताल निवासी युवती की मानें तो तिलवारा थाना इलाके में रहने वाली एक महिला और उसका पति उसे जबरदस्ती देह व्यापार के दलदल में धकेलना चाहते हैं।

युवती ने अपनी शिकायत देकर देवेंद्र सोंधिया और उसकी पत्नी रेखा सोंधिया के खिलाफ कई सनसनीखेज आरोप लगाए हैं। युवती का कहना है कि पति-पत्नी के रूप में रह रहे ये दोनों शातिर अपराधी हैं। जिनके खिलाफ चोरी, फरेब, गांजा, शराब, जुआं खिलाने जैसे करीब दो दर्जन मुकदमे दर्ज हैं।

 

पीड़िता का कहना है कि अब वे उसके पीछे पड़े हैं और उससे जबरदस्ती जिस्मफरोशी का धंधा कराना चाहते हैं। दरअसल आरोप लगाने वाली युवती की महिला के पति से दोस्ती रही है और इससे जुड़े कई वीडियो और फोटो महिला ने अपने पास रखे हैं जिसके आधार पर उसे परेशान किया जा रहा है।

लड़की ने पेश किए मारपीट के सबूत 

पीड़िता ने अपने शिकायती पत्र के साथ सोशल मीडिया के कई वीडियो भी पुलिस को सौंपे हैं, जिसमें युवती के साथ रेखा नाम की महिला अपने अन्य साथियों के साथ बेरहमी से मारपीट करती हुई नजर आ रही है। शिकायतकर्ता युवती ने आरोप लगाया है की रेखा सोंधिया ने कई बार उस पर एसिड फेंकने से लेकर उसके बाल काटने तक की कोशिश की। पीड़िता का कहना है कि उसे रेखा सोंधिया से जान का खतरा सता रहा है। पुलिस ने युवती की शिकायत के बाद पूरे मामले की जांच शुरू कर दी है।

जिस्मफरोशी में धकेलने की कोशिश! महिला ने पति-पत्नी पर लगाए गंभीर आरोप, जांच शुरू

Exit mobile version