5 बजे ही रात जैसा अंधेरा, हवा ने उड़ाया रिक्शा; कटनी में आफत जैसी बारिश

IMG 20250503 WA0037

कटनी। 5 बजे ही रात जैसा अंधेरा, हवा ने उड़ाया रिक्शा; कटनी में आफत जैसी बारिश। शनि‍वार शाम करीब 5 बजे कटनी शहर अचानक तूफानी मौसम की चपेट में आ गया।

तेज़ हवाएं, बिजली की कड़क और मूसलाधार बारिश ने पूरे इलाके में कोहराम मचा दिया। सबसे चौंकाने वाला दृश्य एमजीएम अस्पताल के सामने देखने को मिला, जहां एक खड़ा हुआ रिक्शा हवा में उठकर पलट गया। ये नज़ारा देख लोग सहम गए और दौड़ते हुए सुरक्षित जगहों की ओर भागे। कुछ तो इस तूफान में भी मोबाइल से तूफान का वीडियो बनाते नजर आए।

मौसम विभाग ने आने वाले 24 घंटे में फिर से तेज़ हवाओं और बारिश की संभावना जताई है। प्रशासन ने लोगों से बेवजह बाहर न निकलने और पुराने पेड़ों या बिजली के खंभों के पास खड़े न होने की सलाह दी है।

इसे भी पढ़ें-  असिन और राहुल शर्मा की 7 साल की बेटी को स्क्रीन टाइम से दूरी, 12 भाषाओं का ज्ञान; माइक्रोमैक्स सह-संस्थापक ने किया बड़ा खुलासा