Site icon Yashbharat.com

असम एग्जिट पोल: हिमंत बिस्वा सरमा की ‘हैट्रिक’ तय, बीजेपी को प्रचंड बहुमत, कांग्रेस का 10 साल का वनवास जारी

EXIT POLL YASHBHARAT

गुवाहाटी/नई दिल्ली: असम एग्जिट पोल: हिमंत बिस्वा सरमा की ‘हैट्रिक’ तय, बीजेपी को प्रचंड बहुमत, कांग्रेस का 10 साल का वनवास जारी, असम विधानसभा चुनाव की मतगणना से पहले आए एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल ने राज्य की राजनीतिक तस्वीर साफ कर दी है। सर्वे के मुताबिक, मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा के नेतृत्व में बीजेपी गठबंधन (NDA) राज्य में सत्ता की हैट्रिक लगाने की ओर मजबूती से बढ़ रहा है। वहीं, कांग्रेस और गौरव गोगोई की अगुवाई वाला गठबंधन एक बार फिर सत्ता की दौड़ में पिछड़ता नजर आ रहा है।

NDA को मिल सकता है प्रचंड बहुमत

असम की 126 सीटों पर हुए मतदान के बाद एग्जिट पोल के आंकड़े बीजेपी के लिए बेहद उत्साहजनक हैं। परिसीमन के बाद हुए इस पहले चुनाव में बीजेपी को एकतरफा बढ़त मिलती दिख रही है:

पार्टी/गठबंधन अनुमानित सीटें वोट शेयर (%)
बीजेपी+ (NDA) 88 – 100 48%
कांग्रेस+ (UPA) 24 – 36 38%
अन्य 00 – 03 14%

हिमंत बनाम गौरव: कौन पड़ा भारी?

इस चुनाव में मुख्य मुकाबला मुख्यमंत्री हिमंत बिस्वा सरमा और कांग्रेस के कद्दावर नेता गौरव गोगोई के बीच माना जा रहा था। सर्वे के नतीजे बताते हैं कि हिमंत बिस्वा सरमा का जादू एक बार फिर असम की जनता के सिर चढ़कर बोला है। विकास और सुरक्षा के मुद्दे पर बीजेपी ने कांग्रेस के 10 साल के ‘वनवास’ को खत्म करने के सपनों पर पानी फेर दिया है।

परिसीमन का असर और 722 उम्मीदवारों का भाग्य

असम में इस बार चुनाव नए परिसीमन के आधार पर हुए हैं, जिससे कई सीटों के समीकरण बदल गए थे। राज्य की 126 सीटों पर कुल 722 उम्मीदवारों ने अपनी किस्मत आजमाई है। एग्जिट पोल के अनुसार, परिसीमन का फायदा भी सत्ताधारी दल को मिलता दिख रहा है।

मुख्य बातें:

Exit mobile version