Site icon Yashbharat.com

Asian Games Live भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर चीन में तिरंगा लहराया

ind vs jap hockey india mens hockey team defeated 2018 asian games gold medalist japan now face 1695917506

Asian Games Live भारतीय हॉकी टीम ने गोल्ड जीतकर चीन में तिरंगा लहरा दिया है। भारतीय हॉकी टीम ने गत चैम्पियन जापान को 5-1 से हराकर गोल्ड अपने नाम किया है। भारत की जीत ने उसे पेरिस ओलंपिक में भाग लेने का अवसर दे दिया है।

भारत की तरफ से भारतीय हॉकी टीम के कप्तान हरमनप्रीत सिंह ने शानदार खेल दिखाया। उन्होंने सबसे ज्यादा 2 गोल दाग कर जापान को बैकफुट पर कर दिया। उनके बाद मनप्रीत सिंह, अभिषेक व अमित रोहिदास ने भी 1-1 गोल कर टीम में योगदान दिया। जापान की तरफ से केवल एक गोल सेरेन तनाका ने किया।

कप्तान ने किए 2 गोल

पहले क्वार्टर में दोनों ही टीमें गोल करने में सफल नहीं हो पाई। भारत की तरफ से एक लंबे अंतराल के बाद मनप्रीत सिंह ने 25वें मिनट पर पहला गोल दागा। तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक के बाद एक दो गोल कर दिए। उसके बाद खेल के 32वें मिनट पर कप्तान हरमप्रीत सिंह ने पेनल्टी स्कॉर कर दिया। उसके बाद 36वें मिनट पर अमित रोहिदास ने भी गोल कर दिया था। उसके बाद भारत ने चौथे क्वार्टर में भी दो ठोंक दिए। उसके बाद 48वें मिनट में अभिषेक ने एक शानदार गोल किया।

Exit mobile version