Sunday, May 10, 2026
Latest:
Sportsक्रिकेटखेल

Asian Games 2018: अंकिता को मिला ब्राॅन्ज, भारत की झोली में आया 16वां मेडल

नई दिल्लीः भारतीय टेनिस खिलाड़ी अंकिता रैना को आज यहां महिला एकल सेमीफाइनल में चीन की झेंग शुआई के खिलाफ शिकस्त के बाद एशियाई खेलों में ब्राॅन्ज पदक से संतोष करना पड़ा। अंकिता को दो घंटे से अधिक चले मुकाबले में 4-6, 6-7 (6) से हार का सामना करना पड़ा।

एशियाई खेलों की महिला एकल स्पर्धा में भारत की ओर से सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन सानिया मिर्जा ने किया है जिन्होंने दोहा में 2006 में रजत पदक जीता था जबकि चार साल बाद ग्वांग्झू में वह ब्राॅन्ज पदक जीतने में सफल रहीं।

2018 8image 12 25 166720000ita ll

 

आज के ब्राॅन्ज पदक के साथ 25 साल की अंकिता एशियाई खेलों की महिला एकल स्पर्धा में पदक जीतने वाली सिर्फ दूसरी भारतीय बनीं। मौजूदा खेलों में सेमीफाइनल में हारने वाले दोनों खिलाडिय़ों को कांस्य पदक मिल रहे हैं।

12 26 050320000ankita ll

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply