Sportsआईपीएल 2018क्रिकेटखेल

Asia Cup एशिया कप के लिए भारतीय क्रिकेट टीम का ऐलान, धवन को मिली बड़ी जिम्मेदारी

नई दिल्लीः एशिया कप क्रिकेट टूर्नामेंट के लिए भारतीय टीम का ऐलान किया गया। चयनकर्ताओं ने विराट कोहली को एशिया कप से विश्राम देकर उनके स्थान पर रोहित शर्मा को संयुक्त अरब अमीरात में होने वाले टूर्नामेंट के लिए शनिवार को 16 सदस्यीय टीम की कमान सौंपी। वहीं शिखर धवन को उप-कप्तान बनाकर बढ़ी जिम्मेदारी दी गई। धवन की यह बड़ी जिम्मेदारी इसलिए भी बनती है क्योंकि उन्हें पहली बार टीम का उप-कप्तान बनाया गया।

पांडे को मिली जगह
टीम में मनीष पांडे की वापसी हुई। वहीं राजस्थान के बाएं हाथ के तेज गेंदबाज खलील अहमद टीम में एकमात्र नया चेहरा है। पांडे लगातार अच्छा नहीं खेल सके हैं लेकिन चार टीमों की श्रृंखला में वापसी करते हुए उन्होंने इंडिया बी के लिए चार मैचों में 306 रन बनाए थे। वहीं टीम में खलील अहमद को पहली बार चुना गया।
13 34 329545070b ll

टीम इस प्रकार है-
रोहित शर्मा (कप्तान), शिखर धवन (उप कप्तान), केएल राहुल, अंबाती रायुडू, मनीष पांडे, केदार जाधव, महेंद्र सिंह धोनी (विकेटकीपर), दिनेश काॢतक, हाॢडक पंड्या, कुलदीप यादव, युजवेंद्र चहल, अक्षर पटेल, भुवनेश्वर कुमार, जसप्रीत बुमराह, शार्दुल ठाकुर, खलील अहमद।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम

Leave a Reply