Saturday, May 16, 2026
Latest:
FEATUREDLatestमध्यप्रदेशराष्ट्रीय

Asha Usha Karykarta Salary Promotion: सीएम शिवराज ने दिया आशा उषा पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा, वेतन तिगुना, रिटायरमेंट पर एक लाख भी मिलेंगे

Asha Usha Karykarta Salary Promotion: सीएम शिवराज ने दिया आशा उषा पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं को बड़ा तोहफा, वेतन तिगुना, रिटायरमेंट पर एक लाख भी मिलेंगे। मध्‍य प्रदेश के सीएम शिवराज सिंह चौहान ने आज भोपाल में लाल परेड ग्राउंड, भोपाल में आयोजित आशा, ऊषा और आशा पर्यवेक्षक कार्यकर्ताओं के सम्मेलन को संबोधित कर रहे थे।

 

आशा, उषा बहनों को मुख्यमंत्री श्री Shivraj Singh Chouhan की सौगातें

  • -आशा, उषा और पर्यवेक्षक आशा बहनों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा।
  • ये सुनिश्चित किया जाएगा कि बिना गंभीर लापरवाही के किसी भी बहन को सेवा से पृथक नहीं किया जाएगा।
  • आशा और पर्यवेक्षक आशा बहनों की सेवानिवृति आयु 60 साल की बजाय 62 साल में होगी।
  • आशा, उषा और पर्यवेक्षक आशा बहनों को मुख्यमंत्री स्वास्थ्य बीमा योजना का लाभ दिया जाएगा। आकस्मिक अवकाश भी प्रदान किया जाएगा।

    हर आशा, उषा बहन को मुख्यमंत्री लाड़ली बहना योजना में शामिल किया जाएगा।

  • आशा बहनों के वेतन भुगतान और सत्यापन आशा डायरी के आधार पर सहयोगियों के सत्यापन के उपरांत कर दिया जाएगा
  • -आशा बहनों का मानदेय ₹2000 से बढ़ाकर ₹6000 करने के निर्देश देता हूं। हर साल इसमें ₹1000 की वृद्धि भी की जाएगी
  • आशा, उषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को सेवानिवृत्ति के बाद 1 लाख की राशि दी जाएगी
  • आशा, उषा और आशा पर्यवेक्षक बहनों को ₹5 लाख का चिकित्सा और दुर्घटना बीमा कराया जाएगा।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम