तेजपुर असम (Assam) के विश्वनाथ जिले में 12 साल की बच्ची से गैंगरेप (Gang Rape) करने और उसकी हत्या के आरोप में सात छात्रों को रविवार को पकड़ा गया. इन छात्रों ने 10वीं कक्षा की बोर्ड की परीक्षा दी है. पुलिस ने बताया कि अपराध के बाद बच्ची को पेड़ से लटका दिया गया था. उन्होंने बताया कि घटना शुक्रवार को चाकला गांव की है
एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने बताया कि आरोपी फरार थे, जिन्हें पुलिस दल ने पकड़ लिया है. ये सभी हाई स्कूल लीविंग सार्टिफिकेट (एचएसएलसी) परीक्षार्थी थे
अखबार के मुताबिक, पीड़िता के चाचा ने पत्रकारों से बात करते हुए कहा कि जब बच्ची शुक्रवार को घर नहीं लौटी, तो वे चिंतित हो गए उन्होंने उसकी तलाश शुरू की, लेकिन उसका कोई पता नहीं लगा उन्हें लड़की के लापता होने में गांव के ही दो लड़कों पर शक हुआ और उनकी तलाश शुरू की. अगले दिन उन्होंने जंगल में संदिग्धों को देखा हालांकि जैसे ही उन लड़कों की नजर लड़की के परिवार के सदस्यों पर पड़ी तो वे वहां से भाग गए. चिंतित परिवारवालों ने पुलिस से संपर्क किया और जंगल में लड़की की तलाश की. जल्द ही उन्हें एक पेड़ से लटका लड़की का शव मिला
अधिकारी ने बताया कि आरोपियों ने परीक्षा के बाद पार्टी के बहाने बच्ची को एक मकान में बुलाया और उससे दुष्कर्म किया. उन्होंने बताया कि ऐसा शक है कि बच्ची के साथ शुक्रवार को दुष्कर्म किया गया और उसे मकान के पास ही एक पेड़ से लटका दिया गया. शव शनिवार को बरामद हुआ



















