कटनी में CM डॉ. मोहन यादव का आगमन कल: जिला प्रशासन ने कसी कमर; कलेक्टर ने अफसरों को बांटे दायित्व, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी
कटनी में CM डॉ. मोहन यादव का आगमन कल: जिला प्रशासन ने कसी कमर; कलेक्टर ने अफसरों को बांटे दायित्व, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी

कटनी में CM डॉ. मोहन यादव का आगमन कल: जिला प्रशासन ने कसी कमर; कलेक्टर ने अफसरों को बांटे दायित्व, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी
कटनी:nमध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव के शुक्रवार, 17 जुलाई 2026 को प्रस्तावित कटनी दौरे को लेकर जिला प्रशासन पूरी तरह मुस्तैद हो गया है। कलेक्टर एवं जिला मजिस्ट्रेट आशीष तिवारी ने मुख्यमंत्री के कार्यक्रम को सुचारू, सुरक्षित और व्यवस्थित ढंग से संपन्न कराने के लिए विभिन्न विभागों के अधिकारियों को विस्तृत जिम्मेदारियां सौंप दी हैं। कलेक्टर ने सभी अधिकारियों को समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण काम करने और आपस में बेहतर समन्वय (तालमेल) बनाए रखने के कड़े निर्देश दिए हैं।
संपूर्ण कार्यक्रम की कमान हरसिमरनप्रीत कौर के हाथ, जानें किसकी कहां लगी ड्यूटी:
जारी आधिकारिक आदेश के अनुसार, मुख्यमंत्री के इस वीवीआईपी (VVIP) भ्रमण कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए प्रशासनिक अधिकारियों की फौज तैनात की गई है: कटनी में CM डॉ. मोहन यादव का आगमन कल: जिला प्रशासन ने कसी कमर; कलेक्टर ने अफसरों को बांटे दायित्व, जानें किसे क्या मिली जिम्मेदारी
भोजन एवं हितग्राही प्रबंधन:
-
सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर (CEO, जिला पंचायत): इन्हें संपूर्ण कार्यक्रम का ओवरऑल प्रभारी बनाया गया है।
-
श्री अनुराग मोदी (अतिरिक्त CEO): हितग्राहियों के सुरक्षित आवागमन (आने-जाने) और भोजन पैकेट वितरण की व्यवस्था संभालेंगे।
-
श्री विमल कुमार चौरसिया (जिला संयोजक, आदिम जाति कल्याण): भोजन पैकेट तैयार कराने और उसकी उपलब्धता सुनिश्चित करेंगे।
हेलीपैड, सुरक्षा और मूलभूत सुविधाएं:
-
श्री गर्वित गंगवार (DFO/वन मंडलाधिकारी): हेलीपैड एवं मुख्य कार्यक्रम स्थल पर बैरिकेडिंग और वृक्षारोपण का जिम्मा संभालेंगे।
-
सुश्री तपस्या परिहार (नगर निगम आयुक्त) एवं श्री पवनसुत गुप्ता (कार्यपालन यंत्री, PHE): पेयजल, फायर ब्रिगेड, चलित शौचालय (Mobile Toilets) और साफ-सफाई की व्यवस्था देखेंगे।
-
श्री कमल मौर्य (अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक): सुरक्षा व्यवस्था, कारकेड (काफिला), बुलेटप्रूफ वाहन, यातायात (Traffic) और पार्किंग की पूरी कमान संभालेंगे।
मंच, पंडाल और वीआईपी (VIP) सत्कार:
-
पीडब्ल्यूडी (PWD) एवं पीआईयू (PIU) अधिकारी: हेलीपैड से मुख्य मंच तक एप्रोच रोड, वाटरप्रूफ पंडाल, सेफ हाउस, पार्किंग समतलीकरण और लोकार्पण-भूमिपूजन की लाइव व्यवस्था करेंगे।
-
श्री जितेंद्र कुमार पटेल (संयुक्त कलेक्टर) एवं श्री नितिन पटेल (तहसीलदार, ढीमरखेड़ा): मंच पर अतिथियों की बैठक व्यवस्था और मंचीय कार्यक्रमों का जिम्मा संभालेंगे।
-
श्री विवेक कुमार गुप्ता (SDM, विजयराघवगढ़): हेलीपैड पर जनता से आवेदन/ज्ञापन लेना तथा वीआईपी अतिथियों के लिए रेनकोट और छातों की व्यवस्था करेंगे।
-
श्री प्रमोद चतुर्वेदी (SDM, कटनी): वीआईपी वाहनों का नोडल, सर्किट हाउस में सत्कार और रूम रिजर्वेशन की जिम्मेदारी संभालेंगे।
-
SDM बहोरीबंद एवं तहसीलदार स्लीमनाबाद: स्वागत सूची, आमंत्रण पत्र (Incitations) और पास वितरण का कार्य देखेंगे।
स्वास्थ्य, बिजली और आईटी (IT) के लिए पुख्ता इंतजाम
-
डॉ. यशवंत वर्मा (सिविल सर्जन) एवं डॉ. राज सिंह (CMHO): आपात स्थिति के लिए आईसीयू (ICU) एम्बुलेंस, अस्पतालों में विशेष वार्डों का आरक्षण और कार्यक्रम स्थल पर हेल्थ कैंप सुनिश्चित करेंगे।
-
श्री डी.एन. चौकीकर (अधीक्षण यंत्री) एवं श्रीमती शैलजा सिंह (कार्यपालन अभियंता): कार्यक्रम के दौरान बिना रुकावट बिजली आपूर्ति और पावर बैकअप (वैकल्पिक व्यवस्था) संभालेंगे।
-
जिला सूचना विज्ञान अधिकारी (DIO): मुख्यमंत्री के सिंगल क्लिक ट्रांसफर इवेंट, इंटरनेट कनेक्टिविटी और कार्यक्रम के लाइव प्रसारण की जिम्मेदारी संभालेंगे।
अन्य महत्वपूर्ण जिम्मेदारियां:
-
परिवहन व्यवस्था: क्षेत्रीय परिवहन अधिकारी (RTO) श्री संतोष पाल।
-
मंच संचालन (Anchoring): डाइट व्याख्याता श्री राजेंद्र असाटी।
-
कंट्रोल रूम (DCC): जिला प्रबंधक लोक सेवा प्रबंधन श्री दिनेश विश्वकर्मा द्वारा संचालन किया जाएगा।
-
भोजन शुद्धता: खाद्य सुरक्षा अधिकारियों को वीआईपी भोजन की गुणवत्ता और शुद्धता की जांच करने के निर्देश दिए गए हैं।
इसके अलावा कन्या पूजन, दीप प्रज्वलन, रंगोली सजावट और स्वल्पाहार के लिए भी अलग-अलग नोडल अधिकारी नियुक्त किए गए हैं ताकि मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव का कटनी दौरा पूरी तरह गरिमापूर्ण और सफल रहे।
— जिला प्रशासनिक ब्यूरो, यशभारत डॉट कॉम








