Army Men Missing: जम्मू कश्मीर में LOC से सटे इलाकों में आया बर्फीला तूफान, सेना के 3 जवान लापता
कूपवाड़ा। उत्तरी कश्मीर के कई इलाकों में मंगलवार शाम बर्फीला तूफान आ गया है। इस तूफान की चपेट में आकर सेना के तीन जवान लापता बताए जा रहे हैं। आशंका जताई जा रही है कि लापता जवानों की संख्या और भी बढ़ सकती है। कश्मीर के कूपवाड़ा के साथ हही बांदीपोरा जिले में भी हिमस्खलन की अलग-अलग घटनाएं हुई हैं। लापता जवानों की तलाश के लिए सेना ने एआरटी (Avalanche Rescue Team) लगाई है। इसके साथ ही हैलीकॉप्टर भी तैनात किए गए हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक हिमस्खलन 18 हजार फीट की ऊंचाई पर हुआ है। इसमें 3 जवान लापता हो गए हैं। रेस्क्यू टीम द्वारा कुछ जवानों का रेस्क्यू किए जाने की बात भी सामने आ रही है।
बता दें कि हाल ही में सियाचिन ग्लेशियर में हुए हिमस्खलनों में भी सेना के कई जवान शहीद हो चुके हैं। हाल ही सियाचिन के दक्षिणी इलाके में हुए हिमस्खलन में सेना के 2 जवान शहीद हो गए थे। हंदवाड़ा में पिछले महीने हुए हिम स्खलन में दो जवान शहीद हुए थे।

