कटनी(YASHBHARAT.COM)। उपनगरीय क्षेत्र मंगलनगर में अपराजिता महिला मंडल के द्धारा विश्व महिला दिवस धूमधाम व हर्षोउल्लास के साथ मनाया गया। विश्व महिला दिवस पर आयोजित इस कार्यक्रम का उद्देश्य सामाजिक, आर्थिक और राजनीतिक उपलब्धियों का जश्न मनाना और समानता की मांग करना था। कार्यक्रम के माध्यम से महिला शिक्षा, समानता, सुरक्षा और स्वास्थ्य पर विशेष जोर दिया गया। इसके अलावा कार्यक्रम में उपस्थित महिलाओं को आत्म रक्षा से संबंधित जानकारियां दी गई। 
अपराजिता महिला मंडल ने मनाया महिला दिवस

