Monday, April 6, 2026
Latest:
Entertainmentमनोरंजन

Anushka Sharma Second Pregnancy: दूसरी बार मां बनने वाली हैं अनुष्का शर्मा?

 Anushka Sharma Second Pregnancy: बाॅलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा और भारतीय क्रिकेटर विराट कोहली बी-टाउन के पावर कपल में से एक हैं। दोनों ने साल 2017 में धूमधाम से शादी की थी। शादी के चार साल बाद कपल ने एक बेटी का स्वागत किया था, जिसका नाम उन्होंने वामिका कोहली रखा। अब खबरें आ रही हैं कि अनुष्का और विराट जल्द ही अपने दूसरे बच्चे का स्वागत करने वाले हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार, अनुष्का शर्मा और विराट कोहली एक बार फिर माता-पिता बनने जा रहे हैं। अनुष्का इस समय अपनी सेकेंड प्रेग्नेंसी एंजाॅय कर रही हैं। बताया जा रहा है कि अनुष्का इस समय सेकंड ट्राइमेस्टर में हैं।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम