Site icon Yashbharat.com

एक्सप्रेस-वे पर यौन संबंध बनाने वाले भाजपा नेता का एक और वीडियो वायरल, महिला के साथ नाचते दिखा; आरोपी गिरफ्तार

IMG 20250527 WA0027 1

मंदसौर। मध्य प्रदेश के मंदसौर जिले की भानपुरा तहसील के ग्राम बनी के जनपद सदस्य प्रतिनिधि मनोहरलाल धाकड़ का आपत्तिजनक वीडियो अब भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के लिए गले की फांस बनता जा रहा है। यह मामला न केवल पार्टी की छवि को प्रभावित कर रहा है, बल्कि प्रशासन और टोल प्रबंधन को भी संदेह के घेरे में ला खड़ा किया है। वायरल हुए सीसीटीवी वीडियो में धाकड़ एक महिला के साथ बेहद आपत्तिजनक स्थिति में दिखाई दे रहे हैं। वीडियो के सामने आने के बाद न सिर्फ राजनीतिक माहौल गर्म है, बल्कि यह सवाल भी उठ रहा है कि यह फुटेज आठ दिन तक रोका क्यों गया और अचानक 21 मई को कैसे वायरल हुआ। सूत्रों के अनुसार एक्सप्रेस वे पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को टोल कर्मचारियों ने ही सोशल मीडिया पर वायरल किया। अब इन्हीं कर्मचारियों पर संदेह जताया जा रहा है कि उन्होंने मनोहरलाल धाकड़ को ब्लैकमेल करने की कोशिश की थी। मांगें पूरी नहीं होने पर वीडियो को वायरल कर दिया। इस एंगल को ध्यान में रखते हुए भानपुरा पुलिस ने टोल पर तैनात कर्मचारियों की सूची मांगी है।एनएचआई (भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण) ने तत्काल कार्रवाई करते हुए वीडियो में आवाज आ रहे तीन अस्थायी कर्मचारियों को हटा दिया है।

 

पुलिस जांच में जुटी

 

13 मई की रात को धाकड़ जिस कार में महिला के साथ मौजूद थे, उसे पुलिस ने जब्त कर लिया है। रविवार को खुद मनोहरलाल धाकड़ भानपुरा थाने पहुंचा, जिसके बाद पुलिस उसे लेकर घटना स्थल मुंबई-दिल्ली एक्सप्रेस वे लेकर पहुंची।

 

भाजपा ने नकारा धाकड़ से संबंध

 

हालांकि भाजपा के जिलाध्यक्ष ने यह कहकर पल्ला झाड़ा है कि मनोहरलाल धाकड़ पार्टी का सक्रिय सदस्य नहीं है, लेकिन वर्ष 2021 के जनपद चुनाव के समय स्थिति कुछ और ही थी।

 

वार्ड-8 से चुनाव लड़ी उनकी पत्नी सोहनबाई के प्रचार सामग्री में भाजपा का अधिकृत उम्मीदवार घोषित किया गया था। उसमें मनोहरलाल धाकड़ की ही तस्वीर लगाई गई थी। तत्कालीन विधायक यशपाल सिंह सिसौदिया भी धाकड़ के साथ गांव-गांव प्रचार करते देखे गए थे।

 

एक और वीडियो में डांस करते नजर आए धाकड़

 

टोल कर्मचारियों ने एक और वीडियो जारी किया है, जिसमें धाकड़ और महिला एक्सप्रेस वे के बीच बनी केटवॉक पर टहलते व कुछ देर नृत्य करते नजर आ रहे हैं।

 

कई सवालों के घेरे में वायरल वीडियो

 

पुलिस इस बात की भी जांच कर रही है कि आखिर आठ दिन तक फुटेज को रोके क्यों रखा गया। ठीक 21 मई को ही उसे वायरल क्यों किया गया। पुलिस को शक है कि वीडियो जारी करने के पीछे कर्मचारियों की ओर से ब्लैकमेलिंग का प्रयास हो सकता है।

 

वीडियो वायरल होने के संबंध में ली जानकारी

 

एक्सप्रेस वे के वीडियो के मामले में प्रकरण दर्ज करने के बाद भानपुरा पुलिस बनी गई थी। वहां से कार जब्त की है। मनोहरलाल धाकड़ रविवार को थाने पहुंच गया। पुलिस ने उसकी गिरफ्तारी कर ली है। अब उससे पूछताछ कर पूरी जानकारी लेंगे।

 

इनका कहना है 

एक्सप्रेस वे के सीसीटीवी कंट्रोल रुम इंचार्ज को नोटिस जारी कर पूछा है कि वीडियो कैसे वायरल हुआ। 13 मई को किस समय कितने कर्मचारी वहां मौजूद थे। यह भी पूछा है। अभिषेक आनंद, एसपी, मंदसौर

Exit mobile version