Singoli Accident: सिंगोली के खूनी तिलस्वां घाट पर फिर बड़ा हादसा; खाई में पलटी मजदूरों से भरी पिकअप, 3 की मौके पर ही मौत

Singoli Accident: सिंगोली के खूनी तिलस्वां घाट पर फिर बड़ा हादसा; खाई में पलटी मजदूरों से भरी पिकअप, 3 की मौके पर ही मौत

सिंगोली (नीमच): मध्य प्रदेश और राजस्थान की सीमा पर स्थित सिंगोली थाना क्षेत्र का तिलस्वां घाट एक बार फिर निर्दोष जिंदगियों के लिए काल बन गया। मंगलवार रात करीब 9:00 बजे यहाँ एक तेज़ रफ़्तार पिकअप अनियंत्रित होकर गहरी खाई में पलट गई। इस दर्दनाक हादसे में पिकअप सवार तीन मजदूरों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि दो मजदूर गंभीर रूप से घायल हो गए हैं।दिल दहला देने वाली बात यह है कि यह हादसा ठीक उसी ब्लैक स्पॉट पर हुआ, जहाँ महज दो दिन पहले रविवार को एक भीषण बस दुर्घटना हुई थी।

Supreme Court Landmark Judgment: पति-पत्नी के विवाद में ‘मूकदर्शक’ रहने पर ससुराल वालों पर नहीं दर्ज होगा केस; सुप्रीम कोर्ट का बड़ा फैसला

कलर की बाल्टियों के ऊपर बैठे थे मजदूर, खाई में गिरी पिकअप

प्राप्त जानकारी के अनुसार, राजस्थान के धौलपुर की ओर से आ रही पिकअप (क्रमांक: RJ 14 GN 6549) धौलपुर से बांसवाड़ा की ओर जा रही थी। इस पिकअप में कलर (पेंट) की बाल्टियां लोड थीं। पिकअप में सवार मजदूर इन बाल्टियों के ऊपर ही बैठे हुए थे। जैसे ही पिकअप तिलस्वां घाट के खतरनाक मोड़ पर पहुँची, अचानक वाहन का संतुलन बिगड़ गया और पिकअप पलटते हुए गहरी खाई में जा गिरी।Singoli Accident: सिंगोली के खूनी तिलस्वां घाट पर फिर बड़ा हादसा; खाई में पलटी मजदूरों से भरी पिकअप, 3 की मौके पर ही मौत

हादसे का शिकार और घायलों का विवरण

उसी जगह हुआ हादसा, जहाँ रविवार को पलटी थी बस

स्थानीय लोगों और पुलिस के अनुसार, यह दुर्घटना ठीक उसी स्थान पर हुई है जहाँ रविवार को शिवशक्ति बस ऊपर से नीचे पलट गई थी। उस बस हादसे में 30 से अधिक महिला, पुरुष और बच्चे गंभीर रूप से घायल हुए थे। दो दिन के भीतर एक ही जगह पर दूसरा बड़ा हादसा होने से प्रशासनिक सुरक्षा व्यवस्था और इस खतरनाक घाट के तीखे मोड़ों पर सवाल खड़े होने लगे हैं। मौके पर पहुँची सिंगोली थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और फरार ड्राइवर की तलाश शुरू कर दी है।

Exit mobile version