Site icon Yashbharat.com

14 से 28 जनवरी तक जिले में आयोजित होंगे आनंद उत्सव कार्यक्रम, जिला पंचायत सीईओ ने अधिकारियों, कर्मचारियों को दिए आनंद की अनुभूति एवं जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली गतिविधियों को। आयोजित करने के निर्देश 

IMG 20260102 WA0023

कटनी (YASH BHARAT.COM)। आनंद की अनुभूति एवं जीवन में सकारात्मक बदलाव लाने वाली गतिविधियों का चयन कर गरिमापूर्ण भव्य आयोजन करें। नागरिकों की अधिक से अधिक जन भागीदारी एवं सहभागिता हो इसके लिए व्यापक रूप से प्रचार प्रसार किया जाना सुनिश्चित करें। इस आशय के निर्देश जिला पंचायत सीईओ एवं आनंदम की नोडल अधिकारी सुश्री हरसिमरनप्रीत कौर ने जिला पंचायत के सभाकक्ष में शुक्रवार को आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में उपस्थित अधिकारियों कर्मचारियों को दिए। उन्होंने कहा कि क्लस्टर पर आयोजित की जाने वाली गतिविधियों का चयन ऐसा करें कि आनंद उत्सव में खुशियों की बरसात हो और हर चेहरे पर मुस्कान हो। उन्होंने कहा कि आनंद उत्सव हेतु चयनित स्थल पर अनुशासित तरीके से कार्यक्रम का कैलेंडर, समय का सुव्यवस्थित शेड्यूल,नागरिकों हेतु बुनियादी एवं मूलभूत आवश्यक सुविधाएं सुनिश्चित की जाएं। उल्लेखनीय है कि मकर संक्रांति 14 जनवरी से 28 जनवरी के मध्य जिले भर में आनंद उत्सव 2026 के कार्यक्रमों का आयोजन किया जाएगा। जिला पंचायत सीईओ सुश्री कौर ने आनंद उत्सव 2026 को कारगर एवं बेहतर तरीके से आयोजित करने के संबंध में सुझाव भी चाहे। इस दौरान जिला पंचायत सीईओ ने कहा कि आनंद उत्सव के आयोजित कार्यक्रमों में जिला स्तर से अधिकारियों द्वारा सघन भ्रमण कर मॉनिटरिंग की जाएगी। आयोजित कार्यशाला में प्रोग्राम लीडर अनिल कांबले ने आनंद उत्सव 2026 की विभागीय गतिविधियों की जानकारी से अवगत कराया। आयोजित प्रशिक्षण सह कार्यशाला में स्वच्छ भारत मिशन के जिला समन्वयक कमलेश सैनी, जन अभियान परिषद के जिला प्रभारी तेज सिंह केसवाल, मीडिया प्रभारी योगेंद्र कुमार असाटी, बालमुकुंद मिश्रा, जग्गी पटेल, अभिषेक भार्गव, बबीता सिंह एवं नगर परिषद एवं विभिन्न जनपद पंचायतों से आए अधिकारी कर्मचारी मौजूद रहे।

Exit mobile version