Wednesday, May 20, 2026
Latest:
Latest

स्विफ्ट डिजायर कार से शराब की तस्करी करते एक गिरफ्तार, साथी फरार, डेढ़ लाख कीमती देशी मसाला शराब बरामद, माधवनगर पुलिस की कार्रवाई

कटनी(YASH BHARAT.COM)। माधवनगर पुलिस ने अवैध शराब तस्करी के खिलाफ एक बड़ी सफलता हासिल की है। पुलिस ने घेराबंदी कर हीरा ढाबा के पीछे से एक स्विफ्ट डिजायर कार पकड़ी है, जिसमें भारी मात्रा में देशी मसाला शराब ले जाई जा रही थी। माधवनगर थाना प्रभारी के अनुसार 1 फरवरी 2026 की रात लगभग 08:40 बजे पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि ग्राम गुलवारा स्थित हीरा ढाबा के पीछे अवैध शराब का परिवहन किया जा रहा है। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए पुलिस टीम ने मौके पर दबिश दी। पुलिस ने एक सिल्वर ग्रे रंग की स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक MP21CB=2116 को रोका। तलाशी लेने पर कार के अंदर खाखी रंग के 24 कार्टून बरामद हुए। इन कार्टूनों में कुल 1200 पाव देशी मसाला शराब (प्रत्येक पाव 180 एमएल) भरी हुई थी। पुलिस के अनुसार 1200 पाव देशी मसाला शराब की कीमत लगभग 1,44,000 रुपए है जबकि स्विफ्ट डिजायर कार की कीमत लगभग 7 लाख रुपए है। इस प्रकार आरोपियों के पास से लगभग 8.44 लाख रुपये का सामान जब्त किया गया है।पुलिस ने मामले में कार चालक अंकुश राठौर और उसके एक अन्य साथी के खिलाफ आबकारी एक्ट की धारा 34(2) के तहत प्रकरण दर्ज किया है। अंकुश को गिरफ्तार कर लिया गया है जबकि उसके साथियों की तलाश की जा रही है। वहीं पुलिस अब इस बात की जांच कर रही है कि शराब कहाँ से लाई जा रही थी और इसे कहाँ खपाने की तैयारी थी।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक