Latest

अमर सेंगर बने कर करणी सेना परिवार के बहोरीबंद तहसील अध्यक्ष

कटनी(YASHBHARAT.COM)। करणी सेना परिवार के द्वारा जिले में परिवार के विस्तार का काम शुरू कर दिया गया है। करणी सेना परिवार मध्यप्रदेश प्रदेश अध्यक्ष जीवन सिंह शेरपुर की अनुशंसा व प्रदेश संघठनमंत्री अजीत सिंह डोडिया के मार्गदर्शन में तथा संभागीय पदाधिकारीयो की सहमति से जिला अध्यक्ष कटनी गनेश सिंह चौहान के आदेशानुसार अमर सिंह सेंगर को कटनी जिले की बहोरीबंद तहसील अध्यक्ष नियुक्त किया है। प्रदेश संयोजक यादवेन्द्र सिंह गौतम ने नियुक्ति के बाद कहा कि अमर सिंह सेंगर संगठन में मिले पद की गरिमा को बनाए रखते हुए संगठन द्वारा दी गई जिम्मेदारी का ईमानदारी से निर्वहन करेंगे एवं संगठन की मजबूती में योगदान देंगे। इस पद पर अमर सिंह का कार्यकाल 1 वर्ष का रहेगा। कार्यकाल के दौरान व्यक्तिगत या राजनैतिक उपयोग पाय जाने पर तत्काल प्रभाव से पद मुक्त कर दिया जाएगा। अमर सिंह की इस नियुक्ति पर उनके समर्थकों ने हर्ष व्यक्त किया है। अमर सिंह पूर्व से एक समाज सेवक रह चुके है एवं उनकी माता जी उसी क्षेत्र से सरपंच की भूमिका भी निभा चुकी है।

Vivek Shukla

28 वर्ष से पत्रकारिता, क्राइम रिपोर्टर के रूप में लंबा अनुभव डिजिटल मीडिया में सक्रिय, खबरों का फॉलोअप तथा उसकी तह तक जाना वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में उप संपादक