Site icon Yashbharat.com

रंगनाथ पुलिस की दादागिरी का आरोप महिलाओं को धमकाकर भू-माफिया को दिलाया जा रहा कब्जा

Screenshot 20260110 140225 WhatsApp

रंगनाथ पुलिस की दादागिरी का आरोप
महिलाओं को धमकाकर भू-माफिया को दिलाया जा रहा कब्जा

कटनी शहर के कावस जी वार्ड, भीमराव चौक से रंगनाथ पुलिस की भूमिका पर गंभीर सवाल खड़े करने वाला मामला सामने आया है। आरोप है कि रंगनाथ थाना पुलिस खुलेआम भू-माफियाओं के साथ खड़ी नजर आ रही है और महिलाओं को डरा-धमकाकर उनकी जमीन पर जबरन कब्जा दिलवाया जा रहा है।
स्थानीय लोगों के मुताबिक, एक अनाथ महिला और एक गरीब, असहाय महिला की जमीन पर दबाव बनाकर कब्जा कराया जा रहा है। वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि पुलिसकर्मी हाथ में लाठी लेकर खड़े हैं और महिलाओं को गंदी-गंदी गालियां देते हुए धमका रहे हैं।
सबसे गंभीर बात यह है कि इस पूरे मामले में न तो किसी न्यायालय का आदेश मौजूद है,न ही तहसील कार्यालय या एसडीएम का कोई वैध आदेश जारी किया गया है।
इसके बावजूद पुलिस की मौजूदगी में जमीन पर कब्जा कराया जाना कानून व्यवस्था पर बड़ा प्रश्नचिह्न खड़ा करता है।bपीड़ित महिलाओं का आरोप है कि जब उन्होंने विरोध किया तो उन्हें डराया गया, धमकाया गया और झूठे मामलों में फंसाने की धमकी दी गई। सवाल यह उठता है कि क्या बिना किसी वैधानिक आदेश के पुलिस इस तरह की कार्रवाई कर सकती है
स्थानीय नागरिकों का यह भी आरोप है कि कुछ दबंग और नाबालिगों के साथ छेड़छाड़ जैसे गंभीर मामलों में शामिल लोगों को पुलिस का संरक्षण प्राप्त है। उनके खिलाफ न तो कोई एफआईआर दर्ज की जा रही है और न ही सख्त कार्रवाई की जा रही है। उल्टा, ऐसे मामलों को जमीन विवाद का रूप देकर असली मुद्दे से ध्यान भटकाने की कोशिश की जा रही है।अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि
क्या पुलिस का काम कमजोर और असहाय महिलाओं को न्याय दिलाना है,या भू-माफियाओं और अपराधियों का साथ देना,यह मामला केवल जमीन कब्जे का नहीं, बल्कि न्याय, कानून और महिला सुरक्षा से जुड़ा हुआ है। अब देखना होगा कि वरिष्ठ पुलिस अधिकारी और जिला प्रशासन इस पूरे प्रकरण पर क्या कार्रवाई करता है, या फिर यह मामला भी फाइलों में दबकर रह जाएगा।

Exit mobile version