katniमध्यप्रदेश

रीठी जनपद के कर्मचारी से जातिगत अभद्रता का आरोप, सरपंच पति पर कार्रवाई की मांग, राय समाज का थाने में पहुंच की शिकायत 

रीठी जनपद के कर्मचारी से जातिगत अभद्रता का आरोप, सरपंच पति पर कार्रवाई की मांग, राय समाज का थाने में पहुंच की शिकायत

कटनी जिले के रीठी थाना क्षेत्र में पदस्थ जनपद पंचायत के सहायक ग्रेड-3 के साथ कथित तौर पर जातिगत अपमान और धमकी देने का मामला सामने आया है। घटना के विरोध में राय समाज के लोगों ने एकजुट होकर आज शुक्रवार दोपहर करीब 3 बजे रीठी थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और आरोपियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की है

कटनी जिले के रीठी जनपद पंचायत में पदस्थ सहायक ग्रेड-3 उत्तम चंद्र राय ने आरोप लगाया है कि ग्राम पंचायत बरहटा के सरपंच पति ने उनके साथ अभद्र व्यवहार करते हुए जातिसूचक शब्दों का प्रयोग किया और धमकी दी। घटना के बाद मामला तूल पकड़ गया।

घटना से नाराज राय समाज के बड़ी संख्या में लोग रीठी थाना पहुंचे, जहां उन्होंने थाना प्रभारी को शिकायत पत्र सौंपते हुए आरोपी सरपंच पति के खिलाफ कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। समाज के लोगों का कहना है कि दोषी के विरुद्ध निष्पक्ष जांच कर सख्त कार्रवाई की जाए ताकि भविष्य में ऐसी घटनाओं की पुनरावृत्ति न हो।

वहीं रीठी थाना प्रभारी ने बताया कि मामले की शिकायत प्राप्त हो गई है। शिकायत के आधार पर पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है। जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे, उनके अनुसार विधिसम्मत कार्रवाई की जाएगी।

Back to top button