FEATURED
Air officer ने सर्विस रिवाल्वर से खुद को गोली मारकर की खुदकुशी

जयपुर। श्रीगंगानगर के सूरतगढ़ में बिहार के रहने वाले एक वायु सेना के जवान ने खुदकुशी कर ली। वायु सेना स्टेशन में कार्यरत वायु सेना के जवान लावण्य प्रकाश ने ड्यूटी के दौरान सर्विस राइफल से खुद को गोली मार ली।
एयर लेफ्टिनेंट की ओर से दर्ज रिपोर्ट में बताया कि बुधवार को वायु सैनिक लावण्य प्रकाश की ड्यूटी वॉच टॉवर नंबर 8 में थी। ड्यूटी की शिफ्ट पूरी होने पर दूसरा वायु सैनिक वॉच टॉवर पर पहुंचा। उसने काफी देर तक दरवाजा खटखटाया लेकिन गेट नहीं खुला तो उसने अधिकारियों को सूचना दी। अधिकारी मौके पर पहुंचे तो लावण्य प्रकाश वॉच टॉवर में मृत पाए गए।
पुलिस के मुताबिक सर्विस राइफल से लावण्य प्रकाश ने खुद को गोली मारी है। मौके से खाली कारतूस भी बरामद किए गए हैं। पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम करवाकर सेना के सुपुर्द कर दिया है।









