Ahmedabad Air India Crash Live: हादसे के बाद घायलों से मिले अमित शाह, एयर इंडिया विमान का मिला ब्लैक बॉक्स
Ahmedabad Air India Crash Live: हादसे के बाद घायलों से मिले अमित शाह, एयर इंडिया विमान का मिला ब्लैक बॉक्स
अहमदाबाद में लंदन के लिए उड़ा एयर इंडिया का प्लेन चंद मिनट के अंदर ही क्रैश हो गया. मंजर इतना भयावह है कि हर किसी का दिल दहल गया.
गुजरात के अहमदाबाद में गुरुवार को हुए विमान हादसे में भाजपा के वरिष्ठ नेता और गुजरात के पूर्व मुख्यमंत्री विजय रूपाणी की मौत हो गई. वह 68 वर्ष के थे. रूपाणी एयर इंडिया की फ्लाइट एआई171 में सवार थे, जो अहमदाबाद से लंदन के गैटविक एयरपोर्ट जा रही थी. उड़ान भरने के कुछ ही देर बाद यह विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया. वह बिजनेस क्लास की 2डी सीट पर बैठे थे.
अहमदाबाद से लंदन गैटविक जाने वाली फ्लाइट AI171 आज उड़ान भरने के बाद दुर्घटनाग्रस्त हो गई. अहमदाबाद से 1338 बजे रवाना हुई इस फ्लाइट में बोइंग 787-8 विमान में 242 यात्री और चालक दल के सदस्य सवार थे. इनमें से 169 भारतीय नागरिक, 53 ब्रिटिश नागरिक, 1 कनाडाई नागरिक और 7 पुर्तगाली नागरिक हैं. घायलों को नजदीकी अस्पतालों में ले जाया जा रहा है. हमने अधिक जानकारी प्रदान करने के लिए एक समर्पित यात्री हॉटलाइन नंबर 1800 5691 444 भी स्थापित किया है.Ahmedabad Air India Crash Live: हादसे के बाद घायलों से मिले अमित शाह, एयर इंडिया विमान का मिला ब्लैक बॉक्स








