महापौर प्रीति सूरी, विभागीय अध्यक्ष सुभाष शिब्बु साहू की सख्ती के बाद शहर में तेज़ी से जारी है साफ सफ़ाई अभियान, बस स्टैंड में अमला हुआ अलर्ट

IMG 20240812 WA0015

कटनी।विगत दिवस शुक्रवार को महापौर प्रीति संजीव सूरी और विभागीय अध्यक्ष सुभाष शिब्बु साहू के साथ स्वास्थ्य विभाग कि बैठक लेते हुए शहर को स्वच्छ साफ़ रखने के सख़्त निर्देश दिए गए थे।

जिसमे मुख्य कटनी बस स्टैंड के लिए अधिकारियों को फटकार लगाई गई की वहा सफाई व्यवस्था दुरुस्त नहीं हो रही जिसके परिपालन में अधिकारियों एवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा सफाई कर्मचारियों का अमला लगा कर साफ सफाई का अभियान चलाया गया, अमले द्वारा शहर में लगातार सफ़ाई व्यवस्था को दुरुस्त करते हुए शहर के विभिन्न स्थानों में सफ़ाई कार्य निरंतर जारी हैं।

स्वास्थ्य विभाग द्वारा स्वास्थ्य विभाग के अमले को आगे भी निरंतर सफ़ाई अभियान को गति देते हुए आगामी स्वच्छ सर्वेक्षण 2024 में कटनी को स्वच्छता के दृष्टि में उच्चतम स्थान में लाने हेतु ज़मीनी स्तर पर कार्य किए जाने के निर्देश दिए है।