भूकंप के बाद जापान में 40 सेमी लहरों से समंदर में उथल-पुथल, सुनामी अलर्ट से दहशत
सुनामी की चेतावनी
जापान मौसम विभाग के मुताबिक भूकंप के बाद कुछ इलाकों में सुनामी की लहरें उठी हैं।
- मियाको बंदरगाह में 40 सेंटीमीटर ऊंची लहर दर्ज की गई
- होक्काइडो और इवाते में भी लहरें उठने की आशंका
जापान के सरकारी प्रसारक NHK ने बताया कि आओमारी तट के पास भी समुद्र में हलचल देखी गई है।
परमाणु संयंत्रों की निगरानी
भूकंप के बाद ओनागावा परमाणु ऊर्जा संयंत्र में सुरक्षा बढ़ा दी गई है। वैज्ञानिक किसी भी असामान्यता की जांच कर रहे हैं।
सरकार की अपील
जापान की प्रधानमंत्री सना तकाएची ने नागरिकों से सुरक्षित स्थानों और ऊंचे इलाकों में जाने की अपील की है। साथ ही लोगों से शांति बनाए रखने को कहा गया है।
जापान में बार-बार भूकंप क्यों?
जापान दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंपीय क्षेत्रों में आता है।
- यह टेक्टॉनिक प्लेट के चार बड़े जंक्शन पर स्थित है
- यह रिंग ऑफ फायर का हिस्सा है
- यहां हर साल करीब 1500 भूकंप दर्ज किए जाते हैं1 यही वजह है कि जापान में अक्सर तेज भूकंप और सुनामी का खतरा बना रहता है ।

