कचरे का वजन बढ़ाने एमएमडब्लू मैनेजमेंट का खेल, कचहरी चौक में मिट्टी भरने के बाद ऊपर से लगा दी हरि तिरपाल

कचरे का वजन बढ़ाने एमएमडब्लू मैनेजमेंट का खेल, कचहरी चौक में मिट्टी भरने के बाद ऊपर से लगा दी हरि तिरपा
कटनी(यशभारत.काम)। शहर में घर-घर कचरा एकत्रित करने वाली एमएसडब्लू मैनेजमेंट के द्धारा कचरे का वजन बढ़ाने के लिए कई तरह के जतन किए जा रहे हैं और इस कार्य में कचरा एकत्रित करने वाली गाड़ियों के चालक व कर्मचारी भी निपूण हो गए हैं। आज दोपहर लगभग ढाई बजे शहर के कचहरी चौक में कचरा गाड़ी कचरा लेने पहुंची। यहां कचरा तो ज्यादा मिला नहीं, लिहाजा कचरा गाड़ी चालक के कहने पर साथ में रहने वाले कर्मचारी ने फावड़ा से गाड़ी में जमकर मिट्टी भरी और फिर उस मिट्टी को लोगों की नजर से बचाने के लिए उसके ऊपर पत्तियों का ढेर लगा दिया। इसके बाद हरि तिरपाल से मिट्टी को पूरी तरह से ढक दिया। जिसके बाद कोई देखकर यह नहीं कह सकता कि गाड़ी में कचरा है या मिट्टी। कुल मिलाकर एमएसडब्लू मैनेजमेंट नगर निगम के जिम्मेदार अधिकारियों से सांठगांठ कर कचरा एकत्रित करने में जमकर खेल कर रहा है तथा बारिश के मौसम में कचरे की जगह गाड़ियों में मिट्टी भरकर वजन बढ़ाते हुए शासन को चूना लगा रहा है।








