Latestमध्यप्रदेश

CM से चर्चा के बाद मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने होली के पहले दो मार्च से प्रस्तावित प्रदेशव्यापी हड़ताल वापस ली

भोपाल। मध्य प्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन ने होली के पहले दो मार्च से प्रस्तावित प्रदेशव्यापी हड़ताल वापस ले ली है। शनिवार को मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन के प्रतिनिधियों (बस ट्रांसपोटर्स) ने मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से मुख्यमंत्री निवास स्थित समत्व भवन में मुलाकात की।

किसी का नुकसान नहीं होने दिया जाएगा: सीएम 
मुख्यमंत्री ने कहा कि हम यात्रियों को विशेषकर ग्रामीण अंचल के लोगों को सुगम परिवहन की सेवा देना चाहते हैं, पर इस उद्देश्य की पूर्ति में किसी का नुकसान भी नहीं होने दिया जाएगा। शासन की तरफ से जारी अधिसूचना और सूचना को होल्ड करने के बाद मध्यप्रदेश बस ऑनर्स एसोसिएशन (बस ट्रांसपोटर्स) के पदाधिकारियों ने प्रस्तावित हड़ताल के वापस ले लिया। बैठक में सचिव परिवहन मनीष सिंह, बस ऑनर्स एसोसिएशन के अध्यक्ष, उपाध्यक्ष, अन्य पदाधिकारी एवं प्रदेश के दस संभागों से आए बस ऑनर्स उपस्थित थे।

बैठक के बाद मुख्यमंत्री ने कहा कि बस ऑपरेटर्स की सभी शंकाओं/कठिनाई का मिल-बैठकर हल निकाला जाएगा। उन्होंने कहा कि बस ऑनर्स के पदाधिकारी, परिवहन मंत्री से मिलकर अपनी सभी शंकाओं/कठिनाईयों/समस्याओं का समाधान कराएंगे। इसके लिए वे परिवहन मंत्री को भी निर्देशित कर रहे हैं। दोनों पक्षों की चर्चा और समाधान के बाद ही आगे की कार्यवाही की जाएगी। सीएम ने शासन द्वारा जारी की गई एक सूचना एवं एक अधिसूचना को होल्ड करने के निर्देश दिए।

Back to top button