Site icon Yashbharat.com

स्कूल वाहनों की जांचकर यातायात पुलिस की सख्त कार्यवाही, आधा दर्जन स्कूल वाहनों के खिलाफ यातायात नियमों का उल्लंघन करने पर लगाया जुर्माना

IMG 20250903 WA0022

कटनी(YASHBHARAT.COM)। पुलिस अधीक्षक अभिनय विश्वकर्मा के निर्देशन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक संतोष डेहरिया,नगर पुलिस अधीक्षक नेहा पच्चीसिया के मार्गदर्शन में यातायात प्रभारी राहुल पांडे व पुलिस द्वारा स्कूली वाहनों के विरुद्ध विशेष अभियान के तहत यातायात नियमो का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही की गई । उक्त कार्यवाही में 15-20 स्कूली वाहन चेक किए गए जिसमें से 06 स्कूली वाहनों के वाहन चालक यातायात नियमों के उल्लंघन कर नियम विरुद्ध वाहन चलाते पाए गए । बिना बीमा,बिना प्रदूषण,बिना बीमा इत्यादि) हेड में कार्यवाही करते हुए प्रकरण पंजीबद्ध कर माननीय न्यायालय में पेश कर कार्यवाही की गई। साथ ही मैजिक वैन MP-19-T-3418 का वाहन चालक दूसरी गाड़ी की नंबर प्लेट का उपयोग का परिवहन करते पाए जाने पर अग्रिम कार्यवाही हेतु वाहन को झिंझरी चौकी सुपुर्द किया गया ।

Exit mobile version