Saturday, May 16, 2026
Latest:
Latest

अफगानी स्वास्थ्य मंत्री नूर जलाल जलाली दिल्ली पहुंचे: 3 महीने में तीसरी भारत यात्रा, जानें इसके पीछे का मकसद

अफगानी स्वास्थ्य मंत्री नूर जलाल जलाली दिल्ली पहुंचे: 3 महीने में तीसरी भारत यात्रा, जानें इसके पीछे का मकसद।अफगानिस्तान के स्वास्थ्य मंत्री मौलवी नूर जलाल जलाली भारत दौरे पर हैं. वो दिल्ली पहुंचे हैं।

अफगानी स्वास्थ्य मंत्री नूर जलाल जलाली दिल्ली पहुंचे: 3 महीने में तीसरी भारत यात्रा, जानें इसके पीछे का मकसद

यह बीते तीन महीनों में किसी अफगानी मंत्री का तीसरा भारत दौरा है, जिसे भारत-अफगानिस्तान के बीच बढ़ती कूटनीतिक और व्यावहारिक सहभागिता के तौर पर देखा जा रहा है. तालिबान के सत्ता में आने के बाद यह सिलसिला इस बात का संकेत देता है कि दोनों पक्ष स्वास्थ्य, मानवीय सहायता, व्यापार और बुनियादी सहयोग जैसे गैर-राजनीतिक क्षेत्रों में संपर्क बनाए रखने की दिशा में आगे बढ़ रहे हैं।

इससे पहले कौन-कौन से अफगानी मंत्री दिल्ली आए?

स्वास्थ्य मंत्री से पहले पिछले तीन महीनों में दो वरिष्ठ अफगानी मंत्री भारत आ चुके हैं. अक्टूबर में अफगानिस्तान के विदेश मंत्री आमिर खान मुत्तकी ने भारत का दौरा किया था. यह तालिबान शासन के बाद किसी वरिष्ठ अफगानी नेता की भारत यात्रा के तौर पर अहम माना गया. इस दौरान मानवीय सहायता, विकास परियोजनाओं और राजनयिक संपर्कों पर चर्चा हुई.

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि