Site icon Yashbharat.com

कटनी में बिना FSSAI लाइसेंस के चल रही फैक्ट्री पर एडीएम कोर्ट सख्त, अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज के मालिक पर 25,000 का जुर्माना

कटनी में बिना FSSAI लाइसेंस के चल रही फैक्ट्री पर एडीएम कोर्ट सख्त, अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज के मालिक पर 25,000 का जुर्माना। मध्य प्रदेश के कटनी जिले में मिलावटखोरों और बिना वैध दस्तावेजों के खाद्य व्यापार करने वालों के खिलाफ जिला प्रशासन का हंटर चला है।

Katni Voter List Revision: कटनी में फोटोयुक्त मतदाता सूची पुनरीक्षण कार्य तेज, दावा-आपत्ति के बीच आज प्रेक्षक करेंगे केंद्रों का औचक निरीक्षण

कटनी में बिना FSSAI लाइसेंस के चल रही फैक्ट्री पर एडीएम कोर्ट सख्त, अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज के मालिक पर 25,000 का जुर्माना

न्याय निर्णायक अधिकारी एवं अतिरिक्त जिला दण्डाधिकारी (ADM) श्री नीलांबर मिश्रा के न्यायालय ने खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम (FSSAI) के नियमों का उल्लंघन करने के मामले में एक बड़ा फैसला सुनाया है। कोर्ट ने कटनी के इंदिरा नगर स्थित ‘अन्नपूर्णा इंडस्ट्रीज’ के मालिक पर 25 हजार रुपये का अर्थदंड (जुर्माना) अधिरोपित किया है। यह कार्रवाई प्रतिष्ठान द्वारा बिना किसी वैध और कानूनी लाइसेंस के खाद्य कारोबार संचालित करने के चलते की गई है।

औचक निरीक्षण में खुली थी पोल, मैनेजर नहीं दिखा पाया था लाइसेंस

इस पूरे मामले की शुरुआत पिछले साल हुई थी, जिसकी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद अब सजा सुनाई गई है:

मालिक ने मानी गलती; कोर्ट ने धारा 58 के तहत सुनाया फैसला

मामला दर्ज होने के बाद एडीएम कोर्ट द्वारा प्रतिष्ठान मालिक आकाश कुमार गुप्ता को समन जारी कर सुनवाई के लिए बुलाया गया।

30 दिनों के भीतर ट्रेजरी में जमा करनी होगी राशि

अदालत ने अनावेदक (मालिक) को आदेश दिया है कि वह जुर्माने की यह 25 हजार रुपये की राशि निर्धारित ट्रेजरी चालान (हेड क्रमांक 0210 चिकित्सा एवं लोक स्वास्थ्य) के माध्यम से 30 दिनों के भीतर सरकारी खाते में जमा करे और उसकी रसीद कोर्ट में प्रस्तुत करे। एडीएम कोर्ट ने साफ चेतावनी दी है कि यदि निर्धारित समय के भीतर जुर्माने की राशि जमा नहीं की गई, तो खाद्य सुरक्षा एवं मानक अधिनियम 2006 की धारा 96 के तहत कुर्की या अन्य कठोर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

जिला प्रशासन की इस कार्रवाई से कटनी के अन्य बिना लाइसेंस और अवैध रूप से खाद्य प्रतिष्ठान चलाने वाले कारोबारियों में हड़कंप मच गया है।

Exit mobile version