Saturday, April 25, 2026
Latest:
Latest

मनरेगा में देरी पर सख्ती: सहायक लेखा अधिकारी पर कार्रवाई, 2 दिन का वेतन कटा

कटनी।मनरेगा में देरी पर सख्ती: सहायक लेखा अधिकारी पर कार्रवाई, 2 दिन का वेतन कटा। जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी श्री शिशिर गेमावत ने जनपद पंचायत रीठी के ग्राम पंचायत बड़गांव और ग्राम पंचायत पोड़ी में मनरेगा योजना के तहत टाईमली पेमेंट कम पाये जाने पर सुधा मनसौरिया सहायक लेखा अधिकारी जनपद पंचायत रीठी का दो दिवस का वेतन काटने का आदेश पारित किया है।

श्री गेमावत ने जारी आदेश में कहा कि मनरेगा पोर्टल पर एमआईएस रिपोर्ट का अवलोकन करने पर जनपद पंचायत रीठी के ग्राम पंचायत बड़गांव का टाईमली पेमेंट 99.88 प्रतिशत एवं ग्राम पंचायत पौड़ी का टाईमली पेमेंट 99.62 प्रतिशत पाया गया। जोकि 100 प्रतिशत से कम है। इस संबंध में आपको बार-बार समीक्षा बैठकों व प्रतिदिन रिपोर्ट के द्वारा बार-बार अवगत कराया गया। श्री गेमावत ने इसे लापरवाही एवं वरिष्ठ कार्यालयों के आदेशों की अवहेलना एवं स्वेच्छाचारिता मानते हुए 2 दिवस का वेतन कटौती आदेश जारी किया है।

 

Usha Pamnani

20 वर्षों से डिजिटल एवं प्रिंट मीडिया की पत्रकारिता में देश-विदेश, फ़िल्म, खेल सहित सामाजिक खबरों की एक्सपर्ट, वर्तमान में यशभारत डॉट कॉम में वरिष्ठ जिला प्रतिनिधि