Account: ये अकाउंट नहीं, फायदे का खजाना है! मिल रहे 10 जबरदस्त बेनिफिट्स- वो भी जीरो बैलेंस में

Account: ये अकाउंट नहीं, फायदे का खजाना है! मिल रहे 10 जबरदस्त बेनिफिट्स- वो भी जीरो बैलेंस में

Account: ये अकाउंट नहीं, फायदे का खजाना है! मिल रहे 10 जबरदस्त बेनिफिट्स- वो भी जीरो बैलेंस में। अगर आप नौकरीपेशा हैं और सिर्फ सैलरी क्रेडिट होने का इंतजार करते हैं, तो रुकिए… आपका सैलरी अकाउंट केवल पैसे रखने का माध्यम नहीं है।

Account: ये अकाउंट नहीं, फायदे का खजाना है! मिल रहे 10 जबरदस्त बेनिफिट्स- वो भी जीरो बैलेंस में

images 8

इसमें ऐसे फायदे छिपे हैं, जो आपकी फाइनेंशियल लाइफ को पूरी तरह से बदल सकते हैं. दरअसल, बैंक नौकरीपेशा लोगों को सैलरी अकाउंट के माध्यम से कई विशेष सुविधाएं प्रदान करते हैं, जो सामान्य सेविंग अकाउंट में उपलब्ध नहीं होतीं।

आइए जानें सैलरी अकाउंट के 10 प्रमुख लाभ

1. फ्री इंश्योरेंस – बिना प्रीमियम के सुरक्षा

सैलरी अकाउंट धारकों को कई बैंक निशुल्क एक्सिडेंटल डेथ या हेल्थ इंश्योरेंस प्रदान करते हैं. किसी भी आपात स्थिति में यह बीमा आपके परिवार को आर्थिक सहायता दे सकता है. यह एक ऐसा ‘अनदेखा कवच’ है, जिसकी अहमियत संकट के समय समझ में आती है।

2. लोन पर ब्याज दर में छूट

सैलरी अकाउंट रखने वालों को पर्सनल, होम या व्हीकल लोन पर सामान्य से कम ब्याज दर मिल सकती है. कम EMI का मतलब है हर महीने अधिक बचत. कई बैंक सैलरी बेस पर प्री-अप्रूव्ड लोन की सुविधा भी देते हैं।

3. ओवरड्राफ्ट सुविधा – ज़रूरत के समय सहारा

अगर अकाउंट में बैलेंस नहीं है, तब भी ओवरड्राफ्ट सुविधा के तहत आप तय सीमा तक पैसे निकाल सकते हैं, वो भी बिना लोन एप्लिकेशन के. यह अचानक पैसे की जरूरत के समय बेहद काम आती है।

Account: ये अकाउंट नहीं, फायदे का खजाना है! मिल रहे 10 जबरदस्त बेनिफिट्स- वो भी जीरो बैलेंस में

Account: ये अकाउंट नहीं, फायदे का खजाना है! मिल रहे 10 जबरदस्त बेनिफिट्स- वो भी जीरो बैलेंस में

4. एक्सक्लूसिव बैंकिंग सर्विस

बैंक सैलरी अकाउंट धारकों को विशेष प्राथमिकता सेवाएं देते हैं जैसे – प्रायोरिटी कॉलिंग, डेडिकेटेड रिलेशनशिप मैनेजर और तेज़ ट्रांजैक्शन प्रोसेसिंग. यानी बैंकिंग कार्यों में ना लंबी लाइन और ना ही धीमा रिस्पॉन्स।

इसे भी पढ़ें-  जबलपुर बैलेंसिंग रॉक के संरक्षण और भूमि स्वामित्व पर हाई कोर्ट सख्त, सरकार सहित अन्य पक्षकारों को नोटिस जारी

5. फ्री क्रेडिट कार्ड – ऑफर्स की भरमार

सैलरी अकाउंट पर ग्राहक को फ्री क्रेडिट कार्ड मिलता है, जिस पर कोई जॉइनिंग या वार्षिक शुल्क नहीं होता. साथ ही शॉपिंग, रेस्टोरेंट्स और ट्रैवल पर रिवॉर्ड पॉइंट्स, कैशबैक और एक्सक्लूसिव डील्स मिलती हैं।

6. शॉपिंग और डाइनिंग पर विशेष डिस्काउंट

त्योहारों या विशेष अवसरों पर बैंक सैलरी अकाउंट धारकों को डील्स और कूपन ऑफर करते हैं. इससे आप ऑनलाइन और ऑफलाइन खरीदारी, भोजन और ट्रैवल आदि पर अच्छी बचत कर सकते हैं।

7. फ्री फंड ट्रांसफर

NEFT, RTGS और IMPS जैसी इलेक्ट्रॉनिक पेमेंट सेवाओं का उपयोग आप सैलरी अकाउंट से बिना किसी शुल्क के कर सकते हैं. यानी एक क्लिक में पैसा ट्रांसफर, वो भी बिना ब्रांच जाए।

8. फ्री चेकबुक और डेबिट कार्ड

सैलरी अकाउंट होल्डर्स को बैंक द्वारा मुफ्त चेकबुक, डेबिट कार्ड और उनका नवीनीकरण प्रदान किया जाता है. जबकि सामान्यत: इन पर शुल्क लिया जाता है।

9. ATM ट्रांजैक्शन – जितनी बार जरूरत, उतनी बार फ्री

प्रत्येक माह सैलरी अकाउंट में एक निश्चित संख्या में फ्री ATM ट्रांजैक्शन की सुविधा मिलती है, जो बैंक के अपने और अन्य बैंकों के ATM पर लागू हो सकती है. इससे बार-बार पैसे निकालने पर कोई अतिरिक्त शुल्क नहीं लगता।

10. जीरो बैलेंस की आजादी

सैलरी अकाउंट का सबसे बड़ा लाभ है – नो मिनिमम बैलेंस. इसमें आपको हज़ारों रुपए बनाए रखने की बाध्यता नहीं होती. आप अकाउंट को खाली भी छोड़ सकते हैं, फिर भी कोई जुर्माना नहीं लगता।

सैलरी अकाउंट सिर्फ वेतन प्राप्त करने का माध्यम नहीं, बल्कि एक ऐसा फाइनेंशियल टूल है जो इंश्योरेंस, लोन, शॉपिंग और सेविंग जैसी सेवाओं में लाभ पहुंचाता है. यदि आपने अब तक इसे सिर्फ पैसे रखने के लिए उपयोग किया है, तो अब समय है इसके सारे फायदे उठाने का।

इसे भी पढ़ें-  पाकिस्तान में अल्पसंख्यक लड़कियों के अपहरण और जबरन धर्म परिवर्तन के 84 मामले, VOPM की रिपोर्ट में खुलासा

 

हमारे आदर्श
हमारे आदर्श हमारे आदर्श