Site icon Yashbharat.com

Accident टैक्टर- ट्रॉली उछल कर पलटी, 45 लोग घायल, हादसे में तीन बच्चों की मौत

accident

accident

छतरपुर। छतरपुर में सोमवार को एक बड़ा हादसा Accident घटित हुआ। धार्मिक स्थल जटाशंकर धाम जा रहे टैक्टर- ट्रॉली पर सवार 45 लोग हादसे का शिकार हो गए। इस हादसे में तीन बच्चों की मौत हो गई। वहीं 32 लोग घायल हो गए। वहीं 10 लोगों की हालत गंभीर बनी हुई है। अन्य घायलों का इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।
नए वाहन की पूजा करने जटाशंकर धाम जा रहे थे
जानकारी के अनुसार बक्सवाहा क्षेत्र के जुझारपुरा गांव में रहने बाले ब्रजेश लोधी के घर नई ट्रेक्टर- ट्रॉली आई थी। वाहन की पूजा कराने के लिए घर एवं गांव के करीब 45 लोग ट्रैक्टर ट्रॉली पर सवार होकर जटाशंकर धाम जा रहे थे। तभी रास्ते में सामने से आ रही बाइक को बचाने के चक्कर में ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर पलट गई।
03 मासूमों ने तोड़ा दम
इस हादसे में 15 वर्षीय नम्रता लोधी, 10 वर्षीय रवि लोधी, और 12 वर्षीय दिव्या लोधी ने दम तोड़ दिया। उधर इस भीषण सड़क हादसे में महिलाएं, बच्चे एवं बुजुर्गो सहित करीब 32 लोग घायल हो गए
Exit mobile version