मध्यप्रदेश

Narmadapuram–Pipariya Highway Accident: शादी से लौट रही टवेरा ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 5 की मौत, कई गंभीर

Narmadapuram–Pipariya Highway Accident: शादी से लौट रही टवेरा ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 5 की मौत, कई गंभीर। , मध्य प्रदेश के नर्मदापुरम जिले में रविवार और सोमवार की दरमियानी रात एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया, जिसने शादी की खुशियों को मातम में बदल दिया। नर्मदापुरम–पिपरिया स्टेट हाईवे पर आंचलखेड़ा गांव के पास तेज रफ्तार टवेरा और अनाज से भरी ट्रैक्टर-ट्रॉली के बीच जोरदार टक्कर हो गई।

Narmadapuram–Pipariya Highway Accident: शादी से लौट रही टवेरा ट्रैक्टर-ट्रॉली से टकराई, 5 की मौत, कई गंभीर

प्राप्त जानकारी के अनुसार, यह हादसा रात करीब 1 से 2 बजे के बीच हुआ। टवेरा में सवार सभी लोग बुधनी में आयोजित एक शादी समारोह से अपने गांव महेंद्रवाड़ी लौट रहे थे। इसी दौरान आंचलखेड़ा के पास सामने से आ रही ट्रैक्टर-ट्रॉली से क्रॉसिंग के दौरान वाहन की भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि टवेरा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई।

हादसे के तुरंत बाद स्थानीय ग्रामीणों ने पुलिस को सूचना दी। पुलिस और ग्रामीणों की मदद से घायलों को वाहन से बाहर निकालकर जिला अस्पताल पहुंचाया गया, जहां डॉक्टरों ने पांच लोगों को मृत घोषित कर दिया। अन्य घायलों का इलाज जारी है, जिनमें कुछ की हालत गंभीर बताई जा रही है।

हादसे में मृतकों की पहचान शुभम मोरप्पा (18), विनीत यादव (22), साहिल यादव (19), हरि सिंह (57) और संतोष प्रजापति के रूप में हुई है।

वहीं हादसे में अमन यादव, विनोद उइके, भारत यादव, आकाश इवने, देवांश इवने, सुमित और राजेश धुर्वे गंभीर रूप से घायल हुए हैं। सभी का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।

पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रारंभिक तौर पर हादसे का कारण तेज रफ्तार और रात के समय कम दृश्यता माना जा रहा है।

Back to top button