सिविल लाइंस में हादसा: कार के अचानक दरवाजा खोलने से पुलिस हवलदार की सड़क पर मौत

Screenshot 20251013 141655 Chrome

सिविल लाइंस में हादसा: कार के अचानक दरवाजा खोलने से पुलिस हवलदार की सड़क पर मौत। सिविल लाइंस थाना क्षेत्र में रविवार को एक कार चालक की लापरवाही से पुलिस विभाग के हलवदार की मौत हो गई। मोटरसाइकिल से ड्यूटी जा रहे हवलदार डिलाइड टाकीज रोड पर पहुंचे थे। तभी सड़क पर खड़ी एक कार चालक ने अचानक दरवाजा खोल दिया।

हवलदार की मोटरसाइकिल सीधे कार के दरवाजे से टकरा गई। जिससे वह मोटरसाइकिल सहित सड़क पर गिर गई। वह संभल पाते तभी मौके से गुजर रहे एक मालवाहक वाहन ने उन्हें टक्कर मार दिया। गंभीर रूप से घायल हलवदार गोराबाजार निवासी रमेश जाटव (61) की मौके पर मौत हो गई।