Accident: दमोह के पास बस कन्टेनर की भिड़ंत में 3 की मौत

Accident: दमोह के पास बस कन्टेनर की भिड़ंत में 3 लोगों की मौत हो गई। जबलपुर-दमोह-सागर मार्ग पर झलौन के पास मंगलवार की सुबह सुबह 6,30 बजे भीषण हादसा हो गया है। यात्री बस और कंटेनर के बीच भिड़ंत में तीन यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई है, जबकि आधा दर्जन यात्री घायल हो गए हैं। स्थानीय लोगों की मदद से घायल लोगों को निकाला जा रहा है। बस सागर से जबलपुर जा रही थी।
हादसा सागर से जबलपुर के बीच चलने वाले बरकोटी बस झलोंन से तेंदूखेड़ा की ओर से आ रही थी। दूसरी ओर से जा रहे कंटेनर के चालक को नींद का झौंका आया और ये हादसा हो गया घटना मे बस और कंटेंनर के चालाक क्षतिग्रस्त वाहनों में घंटों फंसे रहे जिनको पुलिस और ग्रामीणों की मदद से निकला गया तीन मृतक मे बस का चालक प्रेससीग परिचालक प्रताप सीग और एक सवार महिला की अभी तक मौत हो चुकी हैं जबकि कंटेंनर के चालक को जबलपुर रिफर किया गया हैं।








