Site icon Yashbharat.com

Accident : इंदौर के पास पातालपानी में लिफ्ट टूटने से पाथ इंडिया समूह के पुनीत अग्रवाल सहित छह की मौत

31 12 2019 lift accident in mhow 202011 8529

इंदौर। Lift Accident पातालपानी के फार्म हाउस में लिफ्ट टूटने से मंगलवार को पाथ इंडिया समूह के एमडी पुनीत अग्रवाल और उनके परिवार के पांच लोगों की मौत हो गई। नए साल का जश्न मनाने के दौरान शाम करीब छह बजे वे लिफ्ट से नीचे आ रहे थे, तभी हादसा हुआ। अग्रवाल देश-विदेश में पुल और सड़क बनाने वाले पाथ समूह के एमडी और टोल प्लाजा के संचालक थे। अग्रवाल के फार्म हाउस में बनी पांच मंजिला इमारत के लिए अस्थायी ओपन लिफ्ट बनाई गई थी। पुनीत सहित परिवार के सात लोग लिफ्ट से नीचे आ रहे थे। अचानक लिफ्ट टूटी और सभी करीब 60 फीट ऊंचाई से नीचे गिर गए। घायल हालत में सभी को महू स्थित मेवाड़ा अस्पताल लाया गया।अस्पताल पहुंचने तक पुनीत, उनके दामाद पलकेश और पोते नव की मौत हो चुकी थी।

पुनीत की बेटी पलक, रिश्तेदार गौरव और आर्यवीर को इंदौर के चोइथराम अस्पताल रेफर किया गया, जहां इनकी भी मौत हो गई। गंभीर घायल निधि का इलाज चल रहा है। मूलत: महू के रहने वाले पुनीत अग्रवाल देशविदेश में कंस्ट्रक्शन का काम करते थे। नए साल का जश्न मनाने के लिए पूरा परिवार फार्म हाउस में इकट्ठा हुआ था। उस वक्त यहां लगभग 25 लोग थे। दो पहाड़ियों के बीच स्थित फार्म हाउस को रोशनी से सजाया गया था। बड़गोंदा पुलिस के अनुसार, फार्म हाउस के अंदर हाल ही में लिफ्ट लगाई गई थी। इसकी ऊंचाई 17 मीटर थी। यह ट्रायल पीरियड में थी। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर दिया।

ओवरलोड थी लिफ्ट : एएसपी ग्रामीण धर्मराज मीणा ने बताया कि घटना लापरवाही की वजह से हुई है। लिफ्ट ट्रायल पर होने के साथ ही ओवरलोड थी। लिफ्ट टूटने से यह हादसा हुआ है। मौके की जांच चल रही है।

Exit mobile version