katniमध्यप्रदेश

अकादमिक फोकस हो शिक्षा विभाग की प्राथमिकता,कलेक्टर ने किया जनशिक्षकों और डी एल एड कोर्स के विद्यार्थियों से संवाद

अकादमिक फोकस हो शिक्षा विभाग की प्राथमिकता,कलेक्टर ने किया जनशिक्षकों और डी एल एड कोर्स के विद्यार्थियों से संवा

 

कटनी -कलेक्टर  आशीष तिवारी ने डाइट कटनी में आयोजित जनशिक्षक दक्षता संवर्धन प्रशिक्षण में कटनी जिले के जनशिक्षकों और डी एल एड के विद्यार्थियों से संवाद किया! संवाद के दौरान विभिन्न शासकीय योजनाओं पुस्तक, ड्रेस, मध्यान्ह भोजन, साइकिल वितरण इत्यादि को समय पर सुनिश्चित करने के निर्देश दिए ताकि विभाग का मुख्य फोकस छात्र छात्राओं की पढ़ाई लिखाई पर रह सके! उन्होंने कहा कि इस समाज के अभिभावकों ने बच्चों को गुणवत्ता पूर्ण शिक्षा प्राप्त करने के लिए स्कूल भेजा है अतः शिक्षकों और मॉनिटरिंग अमले की यह जिम्मेदारी है कि वह विद्यार्थियों को कक्षा में अधिक से अधिक सवाल पूछने और उनमें हर विषय की गहरी समझ विकसित करने हेतु अधिकतम प्रयास करें! जन शिक्षकों और अन्य निरीक्षकों को स्कूल मॉनिटरिंग के दौरान कम से कम एक कालखंड अध्यापन के निर्देश भी दिए! उन्होंने कहा कि हमें बच्चों को केवल यांत्रिक तरीकों से पढ़ना भर नहीं सिखाना है बल्कि पढ़े हुए का उनके जीवन में व्यावहारिक उपयोग करना सिखाना है! चर्चा के दौरान उन्होंने प्रभावी शिक्षण सामग्री का चयन, बेस्ट प्रैक्टिसेज करने वाले शिक्षकों का हर स्तर पर उत्साहवर्धन करने हेतु डाइट कटनी को प्रस्ताव भेजने के निर्देश भी दिए! डाइट परिसर में कलेक्टर महोदय द्वारा अशोक वृक्ष का वृक्षारोपण भी किया गया तथा परिसर में स्थित पूर्व प्राथमिक शिक्षक प्रशिक्षण कक्ष, पुस्तकालय कक्ष, सी डब्लू एस एन संसाधन कक्ष का अवलोकन किया! जिला परियोजना समन्वयक प्रेमनारायण तिवारी से दिव्यांग बच्चों की शिक्षा के संबंध में जानकारी भी ली! जिन विद्यालयों में पूर्व प्राथमिक कक्षाओं का संचालन हो रहा है, वहां बच्चों के स्तर के अनुरूप छोटी छोटी रंगीन कहानियों की किताबों की उपलब्धता एवं उपयोग की जानकारी ली! चर्चा के अंत में मास्टर ट्रेनर गिरीश मौर्य, पुष्पराज पटेल एवं हेमंत सामल को प्रमाण पत्र प्रदान किए गए! संपूर्ण संवाद के दौरान जिला शिक्षा अधिकारी कटनी श्री सच्चिदानंद पांडे, डाइट प्राचार्य एम पी डुंगडुंग, डी पी सी प्रेमनारायण तिवारी, प्रशिक्षण प्रभारी राजेन्द्र असाटी, डाइट फैकल्टी राकेश सिननरकर, कमलेश सोनी, ज्योति श्रीवास्तव, उमाशंकर सैनी, शिवराम तिवारी इत्यादि की उपस्थिति उल्लेखनीय रही!

Back to top button