बार्डस्ले विद्यालय प्रशासन के द्वारा विद्यार्थियों से अवैध वार्षिक शुल्क लेने के संदर्भ में ABVP ने किया प्रदर्शन

IMG 20240209 WA0004 scaled

कटनी। विश्व का सबसे बड़ा छात्र संगठन सदैव छात्र एवं समाज हित में कार्यरत रहता है। बार्डस्ले विद्यालय के अनेकों विषय है परन्तु विद्यार्थियों की वार्षिक शुल्क एक एहम विषय है।

स्कूल के माध्यम से समाज के अनेकों साधारण परिवार पर प्रभाव डाल रहा है। बार्डस्ले विद्यालय की विद्यार्थी श्रेयांशी पटवा किन्हीं कारणवश विद्यालय में पढ़ने में असमंजस है। तथा उसकी समस्या पारिवारिक रूप से सही नही है जिसकी पुष्टि की जा चुकी है, उसकी आर्थिक स्थिति एवं परिवार की मानसिक स्थिति ठीक नहीं होने के कारण बार बार विद्यालय प्रशासन से सहयोग की अपेक्षा की गई एवं टीसी आपके माध्यम से मांगा गया। परंतु विद्यालय प्रशासन ने विद्यार्थी के भविष्य की चिंता न करते हुए उन्हे टी सी प्रदान करने से इनकार कर दिया।

जिला संयोजक सीमांत दुबे ने बताया की बार्डस्ले विद्यालय प्रशासन एक तो अवैध वसूली करता है उपर से विद्यार्थीयों के भविष्य के साथ खिलवाड करता है। बार्डस्ले विद्यालय की एक छात्रा श्रेयांशी पटवा जो की साधारण परिवार से है।

कोरोना काल आने के कारण पटवा परिवार के उपर स्कूल फीस बहुत ही ज्यादा होगई जो की वे देने में असमर्थ है परंतु पटवा परिवार विद्यालय की आधी 50% फीस देने को तैयार है।अतः विद्यालय प्रशासन ने तत्काल प्रभाव से श्रेयांशी की फीस 50% करदी आभाविप की मांग को तत्काल प्रभाव से पूरी करने का विद्यालय प्रशासन का बहुत बहुत धन्यवाद करता हु।