अबु आजमी ने राष्ट्रीय गीत गाने से किया इंकार, Maharashtra में भड़का हंगामा
अबु आजमी ने राष्ट्रीय गीत गाने से किया इंकार, Maharashtra में भड़का हंगामा
अबु आजमी ने राष्ट्रीय गीत गाने से किया इंकार, Maharashtra में BJP ने भड़का हंगामा
अबु आजमी ने राष्ट्रीय गीत गाने से किया इंकार, Maharashtra में भड़का हंगामा। वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के अवसर पर देश में विभिन्न कार्यक्रम आयोजित हो रहे हैं। हालांकि इस जश्न के बीच वंदे मातरम को लेकर राजनीति भी खूब हो रही है। शुक्रवार को मुंबई में भाजपा नेता और कार्यकर्ताओं ने सपा नेता अबु आजमी के आवास के बाहर विरोध प्रदर्शन किया और सपा नेता से राष्ट्रीय गीत गाने की मांग की।
विरोध प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे भाजपा विधायक राज के पुरोहित ने कहा कि ‘यह विरोध प्रदर्शन प्रतीकात्मक है। वंदे मातरम क्या है, जहां हम रहते हैं, उस धरती तो नमन है। इसे गाया जाना चाहिए और देश का सम्मान करना चाहिए। अगर आप देश से प्यार नहीं करते तो फिर आप पाकिस्तान जाओ। आप इस देश में रहते हैं और यहां विधायक हैं और राष्ट्रीय गीत गाने से इनकार करते हैं।’
मुंबई भाजपा अध्यक्ष ने अबु आजमी को राष्ट्रीय गीत गाने का दिया था निमंत्रण
महाराष्ट्र सरकार वंदे मातरम के 150 साल पूरे होने के अवसर पर विभिन्न कार्यक्रम आयोजित कर रही है, जो सप्ताह भर चलेंगे। मुंबई भाजपा के अध्यक्ष अमीत साटम ने गुरुवार को सपा विधायक अबु आजमी को उनके आवास के नजदीक राष्ट्रीय गीत गाने के लिए आमंत्रित किया था, लेकिन अबु आजमी ने अमीत साटम के निमंत्रण को ठुकरा दिया था और कहा कि मुस्लिम इस गीत को नहीं गा सकते क्योंकि इसकी कुछ पंक्तियां हमारी पूजा-प्रार्थना से जुड़ी हैं।