भाजपा कार्यालय में मनाई गई राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ, कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम’ को किया गुंजायमान

Picsart 25 11 07 14 52 49 140

भाजपा कार्यालय में मनाई गई राष्ट्रगीत की 150वीं वर्षगांठ, कार्यकर्ताओं ने ‘वंदे मातरम’ को किया गुंजायमा

कटनी । वंदे मातरम गीत के प्रकाशन के 150 वर्ष पूरे होने भाजपा जिला कार्यालय में बड़ी संख्या मे भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति में जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन द्वारा राष्ट्रीय ध्वज के ध्वजारोहण के साथ सामूहिक वंदे मातरम गीत का गायन किया गया । इस अवसर पर श्री दीपक सोनी टंडन ने ने कहा कि वन्दे मातरम् केवल एक गीत नहीं, बल्कि यह राष्ट्रभक्ति, त्याग, समर्पण और कर्तव्यनिष्ठा का शाश्वत मंत्र है। राष्ट्रगीत ने स्वतंत्रता संग्राम के दौरान देशवासियों में जो चेतना और संकल्प जगाया, वह आज भी हमें मातृभूमि की सेवा के लिए प्रेरित करता है।
बंकिम चटर्जी द्वारा सन 1875 ई० में इस गीत की रचना की यह हमारे लिए गौरवपूर्ण है कि हम राष्ट्रगीत के रचनावाद होने के 150 में वर्ष में राष्ट्रगीत महोत्सव मना रहे हैं।
अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवान सिंह परमार कि यह कोई साधारण गीत नहीं है, बल्कि यह वह गीत है, जिसने अंग्रेजों की नींद उड़ा दी थी। वंदे मातरम गीत न सिर्फ भारतीय एकता व गौरव का प्रतीक है।
कार्यक्रम का आभार व्यक्त करते हुए विधायक श्री संदीप जायसवाल ने कहा कि आज ऐतिहासिक होने जा रहा है। हम वंदेमातरम् गान के गौरवशाली 150 वर्षों का उत्सव मनाने जा रहे हैं। सभी को इस अवसर की बधाई। कार्यक्रम का संचालन  कार्यालय मंत्री अम्बरीष वर्मा, वंदेमातरम् गीत का गायन उपाध्यक्ष सुश्री अंकिता तिवारी ने किया।
इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री दीपक सोनी टंडन, अनुसूचित जाति मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष श्री भगवान सिंह परमार, नगर निगम अध्यक्ष श्री मनीष पाठक, पूर्व विधायक श्रीमति अलका जैन, श्री सुरेश सोनी,श्री भंवर सिंह चौहान,श्री नंदकुमार बसरानी,श्री सुरेश रोचलानी,श्रीं सुनील उपाध्याय, श्रीमति सीमा जैन सोगानी, श्री कैलाश जैन सोगानी , श्री विजय गुप्ता,श्री रणवीर कर्ण, श्री मृदुल मिश्रा जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष गण सहित भाजपा कार्यकर्ताओं की उपस्थिति रही।