Abortion Death महिला के नरकंकाल मिलने का राजफाश, गर्भपात से मौत के बाद बहोरीबंद का कतिथ डॉक्टर फेंक आया था लाश

25 02 2023 sidhi bus accident dead body tractor 2023225 135432

Abortion Death एक अविवाहित का गर्भपात कराने से हुई मौत के सनसनीखेज मामले को उमरिया पुलिस ने राजफाश कर दिया है। मृतिका का गर्भपात कराने से उसकी मौत हुई थी, जिसके शव को आरोपियों ने फेक दिया था। मृतिका 7 दिसंबर को घर से निकली थी, 15 दिसंबर को उसका कंकाल बरामद हुआ था। उमरिया पुलिस ने खुलासा करते हुए इस संगीन अपराध के मुख्य आरोपी सहित एक अन्य को गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी रजनीश पिता बुद्धसेन लोनी निवासी खलौन्ध मृत युवती अनुपा का गर्भपात कराने कटनी जिले के बहोरीबंद गया था वहाँ का डॉक्टर सुग्रीव श्रीवास्तव से मिला था और उसी से अवैध रूप से गर्भपात कराया था।

कटनी के समीपी जिला उमरिया के ग्राम असोड़ में एक महिला का नर कंकाल मिला था। जिसकी जांच में पता लगा कि महिला का गर्भपात कराया गया था जिसमे उसकी मौत हुई थी।

घटना के बाद मुख्य आरोपी एवम आरोपी डॉक्टर बोलेरो से घटना स्थल ग्रह ग्राम असोड़ पहुंचे थे और युवती की लाश सड़क के बगल में फेंक कर फरार हो गए थे।


मृतिका 7 दिसंबर को मुड़गुड़ी स्थित अपने मामा के घर जाने के नाम से घर से निकली थी,करींब हफ्ते भर बाद युवती का कंकाल रूपी शव 15 दिसंबर को ग्राम असोड़ स्थित सड़क के बगल में मौजूद कुर बाबा के पास मिला था। इस मामले में पुलिस ने मृतिका की शिनाख्ती अनुपा पिता प्यारेलाल कोल उम्र 20 वर्ष के रूप में की थी। मामले की गंभीरता को देखते हुए उमरिया एसपी निवेदिता नायडू के निर्देशन में जांच शुरू की गई।

इसे भी पढ़ें-  एमपी हाई कोर्ट का अहम फैसला: अंतर-जिला ट्रांसफर से शिक्षक की वरिष्ठता प्रभावित होने की आपत्ति पर फिर निर्णय ले सरकार


घटना के संबंध में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक प्रतिपाल सिंह महोबिया ने बताया कि आदिवासी अविवाहित मृत युवती अनुपा तीन से चार माह के गर्भ से रही है। आरोपी रजनीश पिता बुद्धसेन लोनी निवासी खलौन्ध मृत युवती अनुपा का गर्भपात कराने कटनी जिले के बहोरीबंद गया था वहाँ का डॉक्टर सुग्रीव श्रीवास्तव से मिला था और उसी से अवैध रूप से गर्भपात कराया था। बताया जाता है कि इसी बीच 20 वर्षीय आदिवासी युवती की मौत हो गई, जिसके बाद मुख्य आरोपी रजनीश लोनी और झोला छाप डॉक्टर सुग्रीव बोलेरो से युवती की लाश लेकर ग्रह ग्राम असोड़ पहुंचे और सड़क के बगल में कुर बाबा के पास युवती का शव डंप करके मौके से फरार हो गए। बाद में करींब हफ्ते भर बाद युवती की लाश मिली और पूरे मामले का खुलासा हुआ है।बताया जाता है कि इस मामले में मुख्य आरोपी रजनीश लोनी सहित डॉक्टर को पुलिस ने गिरफ्तार करने में कामयाब हो गई है