Site icon Yashbharat.com

आयुध निर्माणी हाई स्कूल में आयोजित हुआ आभा व आयुष्मान कार्ड बनाने का शिविर

IMG 20240919 WA0025

कटनी । आयुध निर्माणी हाई स्कूल कटनी में आभा कार्ड एवं आयुष्मान कार्ड बनवाने का शिविर का आयोजन एनसीसी द्वारा आज गुरुवार को संपन्न हुआ। एनसीसी तथा चिकित्सा विभाग के संयुक्त तत्वाधान में आयुध निर्माणी हाई स्कूल कटनी में आभा और आयुष्मान कार्ड की शुरुआत सफलतापूर्वक कराई गई।
छात्रों के लिए स्वास्थ्य सेवाओं की जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से राष्ट्रीय कैडेट कोर और चिकित्सा विभाग ने आयुध निर्माण हाई स्कूल कटनी में ABHA (आयुष्मान भारत स्वस्थ खाता) और आयुष्मान कार्ड कार्यक्रम शुरू करने का संयुक्त कार्यक्रम किया है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य छात्रों को व्यापक स्वास्थ्य बीमा प्रदान करना और चिकित्सा सेवाओं को बेहतर सुनिश्चित करना है। एनसीसी अधिकारी लेफ्टिनेंट कर्नल विनोद सिंह बडोरिया ने छात्रों में अनुशासन और जिम्मेदारी की भावना का विकास करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की। आयुध निर्माणी विद्यालय के प्रिंसिपल टी. एल.ठाकुर, एनसीसी अधिकारी कंचन, केयर टेकर संजीव वासनिक ,पूर्व एनसीसी अधिकारी सुभाष कुर्सेल ने कार्यक्रम को संपन्न बनाने में अपनी भूमिका निभाई।
चिकित्सा विभाग से ए.एन.एम जावित्री राय, सुपरवाइजर मनु प्रताप सिंह तथा आशा कार्यकर्ताओं ने शिविर का आयोजन किया और संतोषजनक रूप से अपने कार्यों को संपादित किया।

Exit mobile version