20 साल तक हिंदू बनकर रहा अब्दुल रहमान! मृतक राम दुलारे चौबे की पहचान पर जमीन खरीदने से योजनाओं का लाभ तक- बस्ती में बड़ा खुलासा

20 साल तक हिंदू बनकर रहा अब्दुल रहमान! मृतक राम दुलारे चौबे की पहचान पर जमीन खरीदने से योजनाओं का लाभ तक- बस्ती में बड़ा खुलासा

20 साल तक हिंदू बनकर रहा अब्दुल रहमान! मृतक राम दुलारे चौबे की पहचान पर जमीन खरीदने से योजनाओं का लाभ तक- बस्ती में बड़ा खुलासा। उत्तर प्रदेश के बस्ती जिले में पहचान की फर्जी कहानी का चौंकाने वाला मामला सामने आया है। गुजरात के वलसाड जिले का रहने वाला एक मुस्लिम व्यक्ति करीब 20 वर्षों से हिंदू नाम और पहचान का इस्तेमाल कर रहा था।

20 साल तक हिंदू बनकर रहा अब्दुल रहमान! मृतक राम दुलारे चौबे की पहचान पर जमीन खरीदने से योजनाओं का लाभ तक- बस्ती में बड़ा खुलासा

फर्जी दस्तावेजों के आधार पर उसने जमीन की खरीद-फरोख्त, सरकारी योजनाओं में लाभ लेने जैसी गतिविधियां भी कीं। मामला खुलने पर सुरक्षा एजेंसियां सक्रिय हो गई हैं। आरोपी की तलाश जारी है।

मृतक राम दुलारे चौबे बनकर किया फर्जीवाड़ा

भिलाड़, वलसाड (गुजरात) निवासी अब्दुल रहमान खान पुत्र अब्दुल माजिद खान ने बस्ती जिले में दिवंगत राम दुलारे चौबे पुत्र रुद्रनाथ बनकर जालसाजी की। ग्रामीणों के अनुसार, राम दुलारे की मौत लगभग 30 वर्ष पहले हो चुकी है। आरोपी ने वर्ष 2007 में ग्राम छनवतिया निवासी मोहम्मद असलम के वोटर कार्ड नंबर को स्कैन कर एडिट कराया। उसे अपनी फर्जी पहचान के रूप में इस्तेमाल किया।

Exit mobile version