Site icon Yashbharat.com

Aawas Nyay Yojna: Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने ‘आवास न्याय योजना’ किया लॉन्च, जातीय जनगणना को बताया हिंदुस्तान का एक्सरे

maca para rahal gathha oura saema bhapasha bghal 1695632832

Aawas Nyay Yojna: Rahul Gandhi LIVE: राहुल गांधी ने ‘आवास न्याय योजना’ किया लॉन्च, जातीय जनगणना को बताया हिंदुस्तान का एक्सरे। कांग्रेस नेता राहुल गांधी तीसरी बार छत्तीसगढ़ दौरे पर हैं। राहुल गांधी बिलासपुर के परसदा में आवास न्याय सम्मेलन में शामिल हुए।

 

 

दरअसल प्रदेश में  कुछ ही दिनों में विधानसभा के चुनाव होने वाले है जिसकों लेकर दोनों प्रमुख दल भाजपा और कांग्रेस ने मतदाताओं को लुभाने के लिए कमर कस ली है। राहुल गांधी के दौरे को भी इसी कड़ी से जोड़कर देखा जा रहा है।

केंद्र सरकार नहीं पेश कर रही कास्ट डेटा- राहुल

सांसद राहुल गांधी ने कहा कि एक नया मुद्दा उठ गया है नरेंद्र मोदी जहां भी जाते हैं ओबीसी वर्ग की बात करते हैं। कांग्रेस पार्टी के पास हर जाति के लोगों का डाटा है। केंद्र सरकार के पास भी है, लेकिन नरेंद्र मोदी वह डाटा देश को नहीं दिखाना चाहते। मैं सेंसेक्स पर भाषण दिया जैसे कास्ट सेंस की बात करता था।
कैमरा दूसरी तरफ मोड़ दिया जाता था। मैंने एक आंकड़ा निकाला। हिंदुस्तान की सरकार को एमपी नहीं चलाते हैं, हिंदुस्तान की सरकार को सेक्रेटरी और कैबिनेट सेक्रेटरी चलते हैं। कोई भी योजना बनती है जो 90 सेक्रेटरी है हिंदुस्तान के सरकार के, हर मिनिस्ट्री में वह योजना को डिजाइन करते हैं कि कितना पैसा कहां पर जाएगा वह डिसाइड करते हैं।

देश में दो रिमोट कंट्रोल की राजनीति

राहुल गांधी ने बीजेपी और पीएम मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि दूसरी तरफ भी रिमोट कंट्रोल है। बीजेपी रिमोट कंट्रोल को चोरी-छिपे दबाती है। हमने कैमरा के सामने में रिमोट कंट्रोल दबाया। पीएम नरेंद्र मोदी चोरी चुपके कंट्रोल दबाते हैं, जैसे रिमोट दबता है एक तरफ अदानी को मुंबई का एयरपोर्ट मिल जाता है। जब दोबारा दबाते हैं अदाणी को रेलवे का कांट्रैक्ट मिल जाता है। फिर दबाते हैं इंफ्रास्ट्रक्चर मिल जाता है, तो देश में दो रिमोट कंट्रोल चल रहा है। यह एक मेरा जो सबके सामने चलता है, हम इसे दबाते हैं तो किसानों के खाते में पैसा चला जाता है। 2500 क्विंटल धान में मिलता है। अंग्रेजी स्कूल खुलते हैं, लेकिन बीजेपी दबाती है तब पब्लिक सेक्टर प्राइवेट हो जाता है। आपका जल, जंगल, जमीन उनके छुपे बटन से अडानी के हवाले हो जाता है।

राहुल बोले- हम पूर कर रहे हैं वादे

चुनाव के समय हमने आपसे छत्तीसगढ़ की नींव को मजबूत करने वाले वायदे किए थे। किसानो का कर्जा माफ, बिजली बिल हाफ और 2500 रुपए प्रति क्विंटल धान की खरीदी का वायदा हमने किया था, हमने यह वायदा पूरा किया। भूमिहीन मजदूरों को 7000 हजार रुपए प्रतिमाह हमने देना शुरू किया। स्वास्थ्य के लिए 70 लाख परिवारों को हमने पांच लाख रुपए तक इलाज की सुविधा दी। 42 हजार भर्तियां की। युवाओं को प्रतिमाह बेरोजगारी भत्ता 2500 रुपए दे रहे हैं।
Exit mobile version