Site icon Yashbharat.com

कटनी के पुरैनी क्षेत्र में झंडा लगाते समय छत से गिरे एक युवक की मौत

01 04 2023 mout 1

कटनी के पुरैनी क्षेत्र झंडा लगाते समय छत से गिरे एक युवक की मौत हो गई। श्री राम उत्सव के लिए जिले भर में सजावट का क्रम जारी है उसी के तहत पुरैनी में बागेश्वरधाम आश्रम क्षेत्र में कार्यक्रम का आयोजन किया जाना है। जिसको लेकर युवा तैयारी में लगे थे और क्षेत्र में बैनर, पोस्टर व झंडे लगाने का काम शुक्रवार को कर रहे थे। शाम को पुरैनी निवासी प्रहलाद बर्मन पिता कल्लू बर्मन 40 वर्ष विनय मिश्रा की घर के छत में चढ़कर झंडा लगाने का काम कर रहा था और अचानक वह नीचे गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गया। काफी देर तक जब उसकी आवाज नहीं आई तो उसके साथी उसे बुलाने पहुंचे और नीचे गिरा पाया।

अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया

घायल युवक को स्वजन व साथी एक निजी अस्पताल लेकर पहुंचे, जहां से उसे जिला अस्पताल भेजा गया। जिला अस्पताल में इलाज के दौरान युवक ने दम तोड़ दिया। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शनिवार की सुबह उसका पीएम कराया है और शव स्वजनों को सौंप दिया। साथ ही मर्ग कायम करते हुए मामला जांच में लिया है।

Exit mobile version