बिजली खम्बे में था करंट, चपेट में आये युवक की मौत

IMG 20240611 WA0025

बिजली के खम्बे से करंट लगने के कारण एक युवक की मौत हो गई। मृतक के परिजनों ने बताया कि बिजली विभाग की लापरवाही के चलते उनके घर का चिराग बुझ गया। घटना चाका की है। मृतक पान उमरिया निवासी है।

जानकारी के मुताबिक चाका में बिजली के खंभे में करंट आने से एक युवक की मौत हो गई। बताया गया कि मंगलवार सुबह 6:00 बजे एक घर के बाहर बिजली के खंबे में करंट था जिसे राहुल पिता कत्तु चक्रवर्ती निवासी पान उमरिया ने पकड़ा और वह जोरदार झटका लगने से वहीं गिर पड़ा 22 साल के युवक की  मौके पर ही मौत हो गई पुलिस ने पोस्टमार्टम करा मामले को जांच में लिया है। युवक यहां मजदूरी करता था।

इसे भी पढ़ें-  MP में 'डेस्टिनेशन कैबिनेट' से विकास को नई रफ्तार: मंदसौर के गांधी सागर में हुई मोहन सरकार की बैठक, पंप्ड हाइड्रो और एग्रो-केमिकल पार्क पर लगी मुहर