Latest

लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम हुआ संपन्न प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजेश मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री के रूप में अरुण सोनी को मिली जिम्मेदारी

लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश द्वारा आयोजित दो दिवसीय कार्यक्रम हुआ संपन्न प्रदेश अध्यक्ष के रूप में राजेश मिश्रा एवं प्रदेश महामंत्री के रूप में अरुण सोनी को मिली जिम्मेदार

 

लघु उद्योग भारती मध्य प्रदेश द्वारा एमएसएमई कन्वेंशन सेंटर भोपाल गोविंदपुरा औद्योगिक क्षेत्र में 2 दिवसीय आयोजन संपन्न कराया गया जिसमें प्रथम दिवस वार्षिक सम्मेलन के उद्घाटन सत्र में माननीय एदल सिंह कंसाना, माननीय प्रकाश चंद्र जी अखिल भारतीय संगठन मंत्री लघु उद्योग भारती सहित प्रदेश के पदाधिकारी की उपस्थिति रही.
मंच से प्रदेश महामंत्री अरुण सोनी द्वारा कृषि मंत्री जी के समक्ष प्रदेश के कृषि नियमों में सुधार करने की बात करी और उनसे अनुरोध किया कि इस पर त्वरित एक कमेटी बनाई जानी चाहिए जिस पर कृषि मंत्री जी द्वारा मंच से समिति बनाने की घोषणा की गई.
प्रादेशिक सम्मेलन में अलग-अलग सत्रों पर पावर सेविंग,वेस्ट इंडस्ट्रीज, लिप पोर्टल, नवीन एमएसएमई पॉलिसी की जानकारी, स्टार्टअप की जानकारी सहित महिला कार्य विस्तार, नवीन टेक्नोलॉजी के साथ कार्य का विस्तार, स्वदेशी का उपयोग, पंच परिवर्तन, निर्यात को बढ़ावा देना जैसे अनेक विषयों पर अलग-अलग सत्रों में विशेषज्ञों द्वारा जानकारी प्रदान की गई.
सम्मेलन के समापन सत्र मे अगले 2 वर्ष के लिए प्रदेश की नई टीम का पुनर्गठन किया गया जिसमें प्रदेश अध्यक्ष की पुनः जिम्मेदारी श्री राजेश मिश्रा पीथमपुर को एवं इसी तरह प्रदेश महामंत्री की पुनः जिम्मेदारी श्री अरुण सोनी कटनी को दी गई.
साथ ही संपूर्ण प्रदेश कार्यकारिणी के अन्य दायित्वों की घोषणा की गई.
द्वितीय दिवस स्टार्टअप एवं उद्यमी महाकुंभ का आयोजन किया गया इसके साथ ही लघु उद्योग भारती के प्रदेश के नवीन कार्यालय उद्यम सेतु का लोकार्पण भी किया गया जिसमें मुख्य वक्ता के रूप में डॉक्टर कृष्ण गोपाल जी सह सरकार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ, मुख्य अतिथि डॉ मोहन यादव जी माननीय मुख्यमंत्री मध्य प्रदेश शासन, कार्यक्रम की अध्यक्षता माननीय चैतन्य काश्यप कैबिनेट मंत्री सूक्ष्म लघु मध्यम उद्यम विभाग मध्य प्रदेश शासन, विशिष्ट अतिथि के रूप में माननीय विश्वास सारंग कैबिनेट मंत्री सहकारिता विभाग मध्य प्रदेश शासन,माननीय कृष्णा गौर राज्य मंत्री मध्य प्रदेश शासन के साथ-साथ लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष श्रीमान घनश्याम ओझा की सम्माननीय उपस्थित रही

मुख्यमंत्री मोहन यादव ने बड़ी घोषणा करते हुए कहा कि प्रदेश में कृषि फूड आधारित उद्योग लगाने वाले उद्यमियों को जिसमें लाडली बहनो के साथ साथ मप्र के युवाओं को भी रोजगार मिले,ऐसे उद्यमियों को मप्र सरकार उसमे कार्य करने वाले कर्मियों के वेतन का 5 हजार प्रति माह 10 साल तक के लिए देंगी मुख्यमंत्री ने उद्यमियों के लिए एक और घोषणा करते हुए कहा कि मॉर्गेज लॉन पर स्टाम्प ड्यूटी की माफी का लाभ किसानों के साथ साथ लघु उद्यमियों को भी मिले इसके लिए सरकार योजना बना रही है..लघु उद्योगों को फायर एनओसी में आने वाली कठिनाइयों के सरलीकरण को लेकर दिसंबर में विधानसभा में नया कानून लेकर आ रहे हैं गोविंदपुरा भोपाल में एमएसएमई के कन्वेंशन सेंटर में आयोजित लघु उद्योग भारती के स्टार्टअप महाकुंभ में उद्यमियों से चर्चा करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि लघु उद्योगों को ब्लॉक स्तर पर भूमि आवंटित करेंगे. जिसके लिए नए औद्योगिक क्षेत्र विकसित करेंगे कार्यक्रम के मुख्य वक्ता राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सह सर कार्यवाह कृष्ण गोपाल जी ने कहा कि पूरे देश में 6 करोड़ लघु उद्यमी है जिनका देश की जीडीपी में 45 प्रतिशत योगदान है..विश्व में संकट है,ज्यों ज्यों मशीन बढ़ेगी,रोजगार कम हो जायेंगे, अमेरिका की जनसंख्या हम से कम है तब भी वहाँ बेरोजगारी ज्यादा है..देश में लघु उद्योग 90 प्रतिशत रोजगार देते हैं जबकि बड़े उद्योगों का रोजगार में महज 6.5 प्रतिशत योगदान है…लघु उद्योगों के विकास से ना सिर्फ देश आत्मनिर्भर बनेगा ब्लकि करोडों युवा जो कि रोज़गार की दिशा में बड़े शहरों की ओर पलायन कर रहे हैं वह रुकेगा

कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे प्रदेश के एमएसएमई मंत्री चेतन काश्यप ने कहा कि मप्र के युवा उद्यमी बन कर आत्मनिर्भर बने जिसके चलते मुख्यमंत्री जी ने
एमएसएमई का बजट 450 करोड़ से बढ़ाकर 2100 करोड़ कर दिया है लघु उद्योग भारती के अखिल भारतीय अध्यक्ष घनश्याम ओझा जी ने कहा कि मप्र में 80 लाख सूक्ष्म और लघु उद्योग है जिनको विकसित करके रोज़गार की बड़ी संभावना है
लघु उद्योग भारती मप्र के अध्यक्ष
राजेश मिश्रा ने मुख्यमंत्री के सामने लघु उद्योगों से जुड़ी मांगे रखी जिसमें भवन टेक्स में अतिरिक्त छूट,छोटी पूंजी वाले उद्योग के लिए मल्टीस्टोरी भवन 2000 वर्ग फीट तक के,लोन पर अन्य राज्यों की तुलना में स्टाम्प ड्यूटी अधिक है उसे कम करे,फायर एनओसी में आने वाली परेशानियों का सरलीकरण, करोना काल में उद्यमियों को आवंटित भूखंड का आवंटन शामिल है..कार्यक्रम में लघु उद्योग भारती के संगठन मंत्री प्रकाश चंद्र जी, अखिल भारतीय उपाध्यक्ष तारा चंद्र जी, स्वावलंबन भारत अभियान के सह संयोजक जितेंद्र गुप्ता जी, हिंदी ग्रंथ अकादमी के निर्देश अशोक कड़ेल, साहित्य ग्रंथ अकादमी के निर्देश विकास दवे, हेमंत मुक्तिबोध सह क्षेत्र कार्यवाह राष्ट्रीय स्वयंसेवक सहित प्रदेश भर आए उद्यमी शामिल हुए. कार्यक्रम का
का संचालन महामंत्री अरुण सोनी ने किया..अंत में आभार प्रदर्शन भोपाल इकाई के अध्यक्ष मीतेश लोकवानी ने किया

Back to top button