Thursday, April 30, 2026
Latest:
Entertainmentमध्यप्रदेशमनोरंजन

A Suitable Boy को लेकर एक्शन में एमपी सरकार, गृहमंत्री डॉ नरोत्तम मिश्रा ने दिया यह बयान

A Suitable Boy। नेटफ्लिक्स पर चल रही वेब सीरीज की फिल्म ‘ए सुटेबल ब्वॉय’ में दिखाए अश्लील दृश्यों को लेकर भारतीय जनता युवा मोर्चा के राष्ट्रीय महामंत्री गौरव तिवारी ने एसपी रीवा से विरोध दर्ज कराया है। उन्होंने कहा है कि अगर डायरेक्टर ने अहिल्याबाई एवं महेश्वर की पृष्ठभूमि वाले सीन नहीं हटाए तो हिंदू समाज के लोग आहत होकर सड़कों पर प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे। उन्होंने इसे लव जिहाद से जुड़ा बताया है।

मध्य प्रदेश के गृहमंत्री नरोत्तम मिश्रा ने इस मामले में ट्वीट कर कहा कि एक ओटीटी मीडिया प्लेटफॉर्म पर ‘ए सुटेबल ब्वॉय’ नामक फिल्म जारी की गई है। इसमें बेहद आपत्तिजनक दृश्य दिखाए गए हैं जो एक धर्म विशेष की भावनाओं को आहत करते हैं। मैंने पुलिस अधिकारियों को इस विवादास्पद कंटेंट का परीक्षण कराने को निर्देशित किया है।

पुलिस अधिकारी परीक्षण कर बताएंगे कि संबंधित ओटीटी प्लेटफार्म और फिल्म के निर्माता निर्देशक पर धार्मिक भावनाएं आहत करने के लिए क्या कानूनी कार्रवाई की जा सकती है।

Ashutosh shukla

30 वर्षों से निरन्तर सकारात्मक पत्रकारिता, संपादक यशभारत डॉट काम